Mussoorie न्यू ईयर पर नहीं मिलेगा इस बार जाम, पर्यटकों को ​गूगल और मैपल पर दिखेगा ये रूट

Mussoorie मसूरी जाने वाले पर्यटकों को इस बार गूगल और मैपल आउटर रूट दिखाएगा। जिसके लिए देहरादून पुलिस की ओर से खास प्लानिंग की गई है। नए साल के जश्न मनाने के लिए पर्यटक मसूरी पहुंचने लगे हैं। जो कि दो से तीन दिन में दबाव बढ़ना तय है। ऐसे में इसको लेकर अभी से देहरादून पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है।

 Mussoorie New Year dehradun police no jam this time tourists will see route Google Maple

न्यू ईयर पर सबसे ज्यादा परेशानी जाम की होती है। शहर से लेकर राजपुर रोड और मसूरी तक यातायात का दबाव झेलना आसान नहीं होता है। ऐसे में इस बार दून पुलिस ने इसके लिए गूगल और मैपल का सहारा लिया है। दून पुलिस ने आने वाले तीन दिनों के लिए शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए गूगल और मैपल के साथ अनुबंध किया है।

इसके तहत 29, 30 और 31 दिसंबर को गूगल और मैपल मसूरी जाने के लिए शहर के रूट की बजाय आउटर रूटों को अपने मैप पर दर्शाएंगे। बाहरी राज्यों से उत्तराखंड और मसूरी आने वाले पर्यटक गूगल के सहारे की मसूरी पहुंचते हैं। जिसके लिए नया रास्ता निकाला गया है।

दून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले तीन दिनों के लिए शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए गूगल और मैपल के साथ अनुबंध किया है। इसके तहत 29, 30 और 31 दिसंबर को गूगल और मैपल मसूरी जाने के लिए शहर के रूट की बजाय आउटर रूटों को अपने मैप पर दर्शाएंगे।

इससे बाहरी राज्यों के वाहन शहर की बजाय आउटर रूटों से मसूरी जाएंगे और शहर में यातायात का दबाव कम होगा। इन एप में मसूरी जाने के लिए शहर के पहले वाले रूटों को नहीं दर्शाया जाएगा, बल्कि जो आउटर रूट हैं वही दिखेंगे। पुलिस ने इसके लिए गूगल और मैपल को आउटर रूटों की पूरी मैपिंग दे दी है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पर्यटकों की पहली पसंद मसूरी रहता है। जिस वजह से इन दिनों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर मसूरी पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। वहीं इसके अलावा 27 दिसंबर से मसूरी में विंटर कार्निवल शुरू हो गया है जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मसूरी जाने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

इस बात को लेकर देहरादून के एसपी ट्रैफिक सर्वेश पवार ने बताया कि नया साल मनाने के लिए बाहरी प्रदेशों से भी कई पर्यटक मसूरी आते हैं, ऐसे में दिल्ली, एनसीआर और सहारनपुर की तरफ से आने वाले लोगों के लिए शिमला बाईपास रोड में डाईवर्जन किया जाएगा और शहर में उनका प्रवेश वर्जित रहेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश की तरफ से आने वाले लोग देहरादून के जोगीवाला से रिंग रोड होते हुए मसूरी पहुंचेंगे। और साथ ही 30 और 31 जनवरी को भारी वाहनों को शहर में प्रवेश वर्जित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+