बद्रीनाथ धाम में 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, CM धामी बोले- लोगों को मिले रोजगार के अवसर
Badrinath Dham Pushkar Singh Dhami: चारधाम यात्रा 2023 के अंतर्गत भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पु्ष्कर सिंह धामी ने इसको लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि श्री बद्रीनाथ धाम में 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
सीएम धामी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धरातल पर अभूतपूर्व कार्य किए हैं। जिसके परिणामस्वरुप उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिले हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की Global Investors Summit में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, सीएम धामी देंगे न्योता












Click it and Unblock the Notifications