उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से होगा शुरू, जानिए कहां और कितने दिन तक चलेगा सत्र

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 21 से शुरू होकर 23 अगस्त तक होगा। सत्र गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित किया जाएगा। शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

विधानसभा मानसून सत्र आहूत किए जाने को लेकर 18 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक के दौरान चर्चा की गई थी। कैबिनेट की बैठक में सत्र का समय व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था।

Monsoon session Uttarakhand Assembly will start from August 21 know where for how many days session will last

तब से सत्र संपन्न कराने की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार को सीएम ने तारीख तय कर दी। शासन की तरफ से जारी हुए आदेश के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान 21 अगस्त (बुधवार) को अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसके साथ ही इस दिन औपचारिक कार्य और विधायी कार्य होंगे। वहीं 22 अगस्त (गुरुवार) को विधायी कार्य और 23 अगस्त (शुक्रवार) को विधायी कार्य और असरकारी कार्य होंगे।

विपक्ष भी सत्र को गैरसेंण कराने की मांग कर रहा था। बजट सत्र देहरादून में कराने के बाद मानसून सत्र गैरसेंण में कराने की मांग उठ रही थी। गैरसेंण उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी है।

यहां हर बार बजट सत्र आयोजित होता है। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने 2024-25 का बजट सत्र देहरादून में कराया। विपक्ष ने इसका विरोध भी किया। इसके बाद एक सत्र गैरसेंण में कराने की मांग उठी। अब मानसून सत्र गैरसेंण मेंं होगा।

इस बार मानसून सत्र ​हंगामेदार होने तय हैं। विपक्ष इस बार और मजबूती के साथ दो नए विधायकों के साथ सदन में पहुंचेंगी। जिसमें केदारनाथ मंदिर का दिल्ली में निर्माण, केदारनाथ में सोना विवाद और आपदा जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+