Modi Cabinet 3.O: जानिए कौन हैं अजय टम्टा, उत्तराखंड कोटे से मंत्री बनना तय, ये है वजह
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उत्तराखंड से अजय टम्टा मंत्री बनने जा रहे हैं। अजय टम्टा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी कपड़ा राज्य मंत्री रह चुके हैं।
अजय टम्टा अल्मोड़ा सीट से तीसरी बार चुनाव जीते हैं। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर अजय टम्टा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को करीब 2 लाख वोटों के अंतर से हराया है।

इससे पहले अजय टम्टा 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल कर चुके हैं। दोनों बार अजय टम्टा ने प्रदीप टम्टा को हराया। अजय टम्टा सरल स्वभाव और ईमानदार छवि के नेता माने जाते हैं। उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमांउ से ठाकुर हैं।
जबकि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ब्राह्रमण गढ़वाल से हैं। ऐसे में पार्टी ने सियासी समीकरणों को साधते हुए अजय टम्टा को दलित कोटे से मंत्री बनाया है। हालांकि अजय टम्टा को राज्य मंत्री या स्वतंत्र प्रभार मिलता है। इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
अजय टम्टा का अब तक का सियासी सफर
- छात्र जीवन में एबीवीपी से जुड़े।
- 1996 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए।
- 1997 में अजय टम्टा अल्मोड़ा के जिला पंचायत अध्यक्ष बने।
- 2007 में अजय टम्टा ने पहली बार सोमेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बने।
- अजय टम्टा को खंडूड़ी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया।
- 2008 में ही अजय टम्टा राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।
- 2010 में भाजपा ने अजय टम्टा को पार्टी के अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।
- 2011 में अजय टम्टा को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।
- 2009 के लोकसभा चुनाव में उतरे लेकिन हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के प्रदीप टम्टा ने हराया।
- 2012 में सोमेश्वर विस सीट से फिर से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते।
- 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को बड़े अंतर से हराया।
- केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया।
- 2019,2024 में अल्मोड़ा सीट पर चुनाव लड़ा और जीते।












Click it and Unblock the Notifications