देहरादून की सड़कों पर मेट्रो नियो को दौड़ाने के लिए पीएम मोदी के सिग्नल का इंतजार, जानिए क्या है प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर देहरादून मेट्रो नियो परियोजना के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किए जाने का अनुरोध किया है।
देहरादून की सड़कों पर मेट्रो नियो परियोजना को पटरी पर उतारने के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिग्नल का इंतजार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर परियोजना के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किए जाने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में सड़कों पर परिवहन के दबाव को एक अत्याधुनिक एवं ग्रीन मास रैपिड ट्रांजिट प्रणाली के जरिए देहरादून मेट्रो नियो परियोजना प्रस्तावित की गई है। इस परियोजना की डी०पी०आर०, जिसमें दो कॉरिडोर्स (कुल लम्बाई 22.424 कि०मी०) तथा कुल लागत रू0 1852.74 करोड़ है, के प्रस्ताव पर भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त किये जाने के लिए आवासन एवं शहरी विकास कार्य मंत्रालय, भारत सरकार को प्रेषित किया गया है। जिसके लिए अब पीएम मोदी से सीएम धामी ने अनुरोध किया है।
Recommended Video
यूकेएमआरसी ने देहरादून नियो मेट्रो प्रोजेक्ट को तैयार किया है। प्रोजेक्ट को वर्ष 2026-27 तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा है। नियो मेट्रो रबर टायर आधारित मास ट्रांजिट सिस्टम है, जो ओवरहेड इलेक्ट्रिक कंडक्टर से बिजली खींचता है। यह एक डेडिकेटेड एलिवेटेड ट्रैक पर चलती है। दो नियो मेट्रो कॉरिडोर नियो मेट्रो परियोजना में केंद्र और राज्य की बराबर हिस्सेदारी होगी। आईएसबीटी से गांधी पार्क और एफआरआई से रायपुर तक दो नियो मेट्रो कॉरिडोर शहर के 22.42 किलोमीटर एरिया को कवर करेंगे। नियो मेट्रो ट्रेन अधिकतम 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेगी। इसकी औसत गति 25 किमी प्रति घंटे की होगी। नियो मेट्रो ट्रेन परियोजना केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय से मंजूरी लेने की प्रक्रिया में है।












Click it and Unblock the Notifications