मौनी अमावस्या स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,लगा रहे आस्था की डुबकी,ये है ट्रैफिक प्लान
Mauni Amavasya haridwar: मौनी अमावस्या स्नान के लिए धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। गंगा घाटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के बाद दान-पुण्य कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है।
साथ ही मौनी अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। मौनी अमावस्या पर मौन रहकर मां गंगा में स्नान करने और दान करने से कष्ट दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गंगा स्नान से पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

हरिद्वार में मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए देर रात्रि से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रयागराज में कुंभ के दौरान पड़ने वाली अमावस्या में विशेष योग बन रहा है। ऐसे में जो लोग प्रयागराज नहीं जा पाए वे हरिद्वार में ही डुबकी लगाकर पुण्य कमा रहे हैं। हरकी पैड़ी और अन्य गंगा तटों पर लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। लाखों की संख्या में आज श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
मौनी अमावस्या स्नान पर्व हरिद्वार शहर का यातायात प्लानः-
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए
रूट-
- दिल्ली➡मेरठ➡मुजफ्फरनगर➡नारसन➡मंगलौर➡कोर कालेज➡ख्याति ढाबा➡गुरूकुल कांगड़ी➡ शंकराचार्य चौक➡हरिद्वार।
पार्किंग-
- अलकनन्दा➡दीनदयाल➡पंतद्वीप➡चमकादड़ टापू
- यातायात का अत्यधिक दबाव बढ़ने पर वाहनों के लिए
रूट-
- दिल्ली➡मेरठ➡मुजफ्फरनगर➡नारसन➡मंगलौर➡नगला इमरती अण्डरपास डायवर्जन➡लण्ढौरा ➡लक्सर➡सुल्तानपुर➡फेरूपुर➡एस0एम0 तिराहा से श्रीयंत्र पुलिया
पार्किंग-
- बैरागी कैम्प पार्किंग
- पंजाब-हरियाणा से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए
रूट-
- पंजाब/हरियाणा➡सहारनपुर➡मण्डावर➡भगवानपुर➡सालियर➡बिजौली चैक➡एन0एच0 344 होते हुए ➡नगला इमरती➡कोर कालेज➡बहादराबाद बाईपास➡हरिलोक तिराहा➡गुरूकुल कांगड़ी➡ हरिद्वार
पार्किंग-
- अलकनन्दा➡दीनदयाल➡पंतद्वीप➡चमकादड़ टापू
●नोटः-
- वाहनों का दबाव बढने पर पंजाब-हरियाणा से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले समस्त वाहनों को बैरागी कैम्प पार्किंग में पार्क कराया जायेगा।
- नजीबाबाद से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए
- रूट- (छोटे वाहनों के लिए)
- नजीबाबाद➡चिड़ियापुर➡श्यामपुर➡चण्डीचौकी ➡चण्डीचौक
- पार्किंग-
- दीनदयाल➡पंतद्वीप➡चमकादड़ टापू
- ●नोटः- स्नान पर्व के दौरान वाहनों का दबाव बढने पर उक्त वाहनों को 4.2 से डायवर्ट कर गौरीशंकर-नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जायेगा।
- देहरादून/ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए
- रूट-
- देहरादून/ऋषिकेष➡नेपालीफार्म➡रायवाला➡दूधाधारी तिराहा
- पार्किंग-
- मोतीचूर पार्किंग
- यातायात का अत्यधिक दबाव बढ़ने पर वाहनों के लिए
- रूट-
- देहरादून/ऋषिकेश➡नेपालीफार्म➡पुलिस चौकी श्यामपुर➡I.D.P.L.➡ऋषिकेश बैराज से चीलामार्ग होते हुए➡चीला-टी प्वांईट➡ भीमगौड़ा बैराज➡ V.I.P. घाट बैराज साईड➡चण्डीचौक अण्डरपास से होते हुए हरिद्वार आयेंगे।
- पार्किंग-
- पं0दीनदयाल पार्किंग, पन्तद्वीप पार्किंग
- सिडकुल/शिवालिक नगर की ओर से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए
- रूट-
- सिडकुल/शिवालिक नगर चौक-भगत सिंह चौक-रानीपुर मोड़-प्रेमनगर आश्रम चौक-सर्विस लेन-ऋषिकुल मैदान पार्किंग
- दिल्ली की तरफ से आने वाली समस्त पर्यटक बसों/ट्रैक्टर ट्रालियों को ऋषिकुल मैदान/सेफ पार्किंग/हरिराम इण्टर कॉलेज में पार्क किया जायेगा।
- नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाली समस्त बसों व छोटे वाहनों को रोड़वेज बस अड्डा एवं गौरी शंकर पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
- नजीबाबाद से देहरादून जाने वाले वाहनों हल्के वाहनों/बसों के लिये
रूट-
- नजीबाबाद➡4.2➡गौरी शंकर➡हनुमान चौक➡दक्षिण काली तिराहा➡भीमगोड़ा➡ बैराज➡हाईवे➡चण्डीघाट चौक अण्डर पास से यू-टर्न लेकर देहरादून
- नजीबाबाद से हरिद्वार जाने वाले वाहनों हल्के वाहनों/बसों के लिये
रूट-
- 4.2➡गौरी शंकर➡हनुमान चौक➡दक्षिण काली तिराहा➡भीमगोड़ा➡बैराज➡हाईवे में बांये होते हुये फ्लाईओवर के ऊपर हरिद्वार शहर की तरफ जायेंगें।
- नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले भारी वाहनों हेतु रूट प्लान-
- □नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले भारी वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) मण्डावली से डायवर्ट होकर बालावाली पुल-लक्सर-पथरी-सिंहद्वार होते हुये जा सकेंगें अथवा मीरापुर मुजफ्फरनगर होते हुये आ सकेंगें।
- □सिडकुल से नजीबाबाद जाने वाले भारी वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) ख्याति ढाबा से रूड़की-लक्सर-बालावाली पुल से होते हुए नजीबाबाद को जा सकेंगे।
ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा डायवर्जन प्लान-
- •देहरादून/ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो/बिक्रम को जयराम मोड़ से यू-टर्न कर वापस भेजा जायेगा।
- •ज्वालापुर से आने वाले ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक से देवपुरा तिराहे से वापस जायेंगे।
- •जगजीतपुर से आने वाले ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा सिंहद्वार से वापस जायेगें।
- •कनखल से आने वाले ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा तुलसी चौक से वापस जायेगें।
- •बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम/ऑटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक से पुराना रानीपुर मोड से ऋषिकुल तिराहा अन्दर से वापस जायेगें।
- •हिलबाईपास से आने वाले ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा बिल्केश्वर तिराहे से वापस जायेगें।
नोटः-
- -चण्डीचौक से वाल्मिकी चौक से शिवमूर्ति चौक तक जीरो जोन रहेगा।
- -शिवमूर्ति चौक से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रहेगा।
- -भीमगौड़ा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रहेगा।
- मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दृष्टिगत दिनांक 29.01.2025 की प्रातः06ः00 बजे से स्नान समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम












Click it and Unblock the Notifications