पुलिस कांस्टेबल भर्ती और UPPSC पेपर लीक के मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ईडी ने कोर्ट परमिशन से हिरासत में लिया
UP News: प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की RO/ARO परीक्षा पेपर लीक मामलों के दो प्रमुख मास्टरमाइंड रवि अत्री और सुभाष प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को लखनऊ की विशेष अदालत (PMLA) के आदेश के बाद हिरासत में लिया गया है।
पेपर लीक घोटाले की जड़ें
यह मामला राज्य की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हुई धांधली से जुड़ा है। जिसने हज़ारों अभ्यर्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा और RO/ARO परीक्षा दोनों में पेपर लीक के जरिए बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।

प्रवर्तन निदेशालय का कदम
ED ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मामले में गहराई से जांच शुरू कर दी है। हिरासत में लेकर उनके नेटवर्क और धनशोधन से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। लखनऊ की विशेष अदालत ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी जांच की अनुमति दी है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग RO/ARO परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद यह घोटाला उजागर हुआ। इसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा था। जो परीक्षाओं में पास होने के लिए अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलता था।
हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर
इस घोटाले ने न केवल योग्यता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। बल्कि उन हजारों छात्रों के सपनों को भी आघात पहुंचाया है। जो कड़ी मेहनत कर इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे।
प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई राज्य में परीक्षा घोटालों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच के आगे बढ़ने पर और कितने लोगों की संलिप्तता उजागर होती है। सरकार और संबंधित एजेंसियों से यह अपेक्षा की जा रही है कि वे परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाए।












Click it and Unblock the Notifications