आपदा के कारण अटकी शहीद सैनिक सम्मान यात्रा 15 नवंबर से, गढवाल में अजय भट्ट, कुमाऊं में राजनाथ करेंगे शुभारंभ

गढ़वाल मंडल में 15 नवम्बर, कुमाऊं मण्डल में 20 नवम्बर से होगी शुरू

देहरादून 9 नवम्बर। उत्तराखंड में आपदा के कारण पीछे हो चुकी शहीद सम्मान यात्रा अब गढ़वाल मंडल में 15 नवम्बर को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की उपस्थिति में चमोली जनपद के सवाड़ गांव से प्रारम्भ की जाएगी। जबकि कुमाऊं मण्डल में जनपद पिथौरागढ़ के मुनाकोट से 20 नवम्बर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में शुरू की जाएगी। भाजपा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है।

Martyred Sainik Samman Yatra stuck due to disaster, now from November 15, Ajay Bhatt in Garhwal, Rajnath to launch in Kumaon

चमोली के सवाड़ गांव से होगी शुरू
चुनावी साल में सैनिक वोटरों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की नजर है। कांग्रेस सैनिकों के सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जबकि भाजपा प्रदेश भर में शहीद सैनिक सम्मान यात्रा निकाल रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग व अन्य सम्बंधित विभागों की तैयारी समीक्षा बैठक लेकर जरुरी निर्देश दिए। बैठक में तय किया गया कि गढ़वाल मंडल में 15 नवम्बर को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की उपस्थिति में चमोली जनपद के सवाड़ गांव से प्रारम्भ की जाएगी। कुमाऊं मण्डल में जनपद पिथौरागढ़ के मुनाकोट से 20 नवम्बर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में प्रारम्भ की जाएगी। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 16 तारीख को जनपद रूद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में, 17 तारीख को पौड़ी जनपद के कोटद्वार में शहीद सम्मान यात्रा के कार्यक्रमों से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। बैठक में यह भी तय किया गया कि 26 नवम्बर को अल्मोड़ा में, 27 को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में तथा 28 नवम्बर को जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाऐगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताक​त झौंक दी है। इससे पहले 19 अक्टूबर को शहीद सम्मान यात्रा के प्रचार रथों को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वीर नारियों के हाथों से हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करवाया। पहले 21 अक्तूबर को चमोली के सवाड़ गांव से और 24 अक्तूबर को पिथौरागढ़ के मूनाकोट से शहीद सम्मान यात्रा का शुभारम्भ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ​को करने का कार्यक्रम तय हुआ था। लेकिन कुमाऊं मण्डल में आई आपदा के बाद भाजपा ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। अब नए सिरे से कार्यक्रम की रुपरेखा तय की गई है।

1734 वीर सैन्य शहीदों के घरों से मिट्टी कलश आएगी
उत्तराखंड में भाजपा सरकार सैन्य धाम बना रही है। जिसके लिए शहीदों के घरों की मिट्टी लाकर निर्माण काम कराया जाएगा। इसके लिए भाजपा शहीद सम्मान यात्रा निकाल रही है। देहरादून में भव्य सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के 1734 वीर सैन्य शहीदों के घरों से मिट्टी कलश में लेकर देहरादून में सैन्यधाम का निर्माण किया जाएगा। भाजपा का दावा है कि देश का सबसे भव्य सैन्यधाम बनाया जा रहा है। सैन्यधाम में शहीदों के चित्र, लाइब्रेरी, थियेटर, लाईट व साउंड, मंदिर आदि बनाया जाएगा। चुनावी साल में भाजपा कांग्रेस की नजर साढ़े 4 लाख से ज्यादा सैनिक वोटरों पर है। भाजपा के दांव से पहले कांग्रेस ने भी सैनिकों को लेकर पहले ही दांव खेल लिया है। कांग्रेस चुनाव अभियान की कमान संभाल रहे पूर्व सीएम हरीश रावत पहले ही 20 परसेंट सीटों पर पूर्व सैनिकों को टिकट देने का ऐलान कर भाजपा को चुनौती दे चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने 'प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान' भी आयोजित किया। इस दौरान कार्यक्रम में 300 से अधिक शहीद सैनिकों के स्वजन और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+