Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dehradun news: मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे से पहले कांग्रेसियों का धरना, पुलिस मुख्यालय के बाहर हंगामा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के देहरादून दौरे को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है। पहले रैली स्थल को लेकर विवाद हुआ अब हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति न मिलने से कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया है। इसके बाद कांग्रेस ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय देहरादून में पहुंचकर जमकर हंगामा किया, और धरना-प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मल्लिकार्जुन खड़के उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। जिनका दौरा लोकसभा चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस व इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है लेकिन पहले ही दिन से कांग्रेस पार्टी के इस रैली को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई। बता दे कि कांग्रेस ने परेड ग्राउंड में रैली कार्यक्रम की अनुमति न मिलने को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद कांग्रेस ने बन्नू स्कूल में रैली करने का निर्णय लिया। इस मामले में जमकर दोनों सियासी दलों भाजपा और कांग्रेस में सियासत भी हुई।

Dehradun

राष्ट्रीय अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर को पुलिस लाइन में उतरने को लेकर कांग्रेस ने पुलिस से अनुमति मांगी लेकिन पुलिस प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद शनिवार को कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय देहरादून में पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। एक बार फिर इस मामले पर सियासत शुरू हो गई है।

भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के देहरादून आगमन पर कटाक्ष किया कि देवभूमि की जनता ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना मन बना लिया है और अब किसी की आवाजाही से फर्क नहीं पड़ने वाला है। देव भूमि के विकास के लिए चिंता करने के लिए आने वाले लोगों को लेकर जनता हमेशा ही उत्साहित रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि, देवभूमि मे कांग्रेस के नेताओं की आवाजाही से आम जन मे न कोई उत्साह और प्रतिक्रिया है, क्योंकि जनता ने अपना मन बना लिया है।कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अब तक अपने चुनाव एजेंडे पर शत प्रतिशत खरी उतरती रही है, जबकि कांग्रेस के किसी भी वायदे पर जनता को भरोसा नही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा चुनावी सभा को देव भूमि से करने को सौभाग्य पर तंज कसते हुए कहा कि जो देव और सनातन को सम्मान न करते हो उनके लिए यह महज नौटंकी भर है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की अपेक्षा राज्य की कानून व्यवस्था बेहतर है। भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य के कड़े कानून आज देश के अन्य राज्य भी गंभीरता से अपने यहाँ लागू करने के लिए अध्ययन कर रहे हैं।

भट्ट ने परेड ग्राउंड को मुद्दा बनाने को लेकर पलटवार किया कि, कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगाकर सहानुभूति और सुर्खियां बटोरने की कोशिश में लगी थी और भीड़ जुटने की आशंका के चलते उसने बन्नू मैदान फाइनल कर दिया।

ये भी पढ़े- Dehradun news: कार सवार युवकों का हंगामा, पिस्तौल दिखाकर गाली-गलौज का Video Viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+