Dehradun news: कार सवार युवकों का हंगामा, पिस्तौल दिखाकर गाली-गलौज का Video Viral
देहरादून में एक युवक का कार में सवार होकर पिस्टल दिखाकर खुलेआम गाली गलौज करते हुए वीडियो वायरल हो गया। मामला एसएसपी अजय सिंह के संज्ञान में आने पर आरोपी युवक के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने दो टूक कहा कि, शहर का माहौल खराब करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे लोगों की जगह सलाखों के भीतर है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दर्ज कर किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार कार चालक द्वारा असलाह दिखाकर आमजन को डरा धमकाकर, गाली-गलौच करने के वायरल वीडियो का एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने संज्ञान लिया है। एसएसपी के आदेश पर अभियुक्त के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आज 26 जनवरी की रात को थाना कैंट क्षेत्र से एक राह चलते व्यक्ति द्वारा एक कार चालक का वीडियो बनाया गया। वीडियो में एक कार चालक द्वारा असलाह दिखाकर गाली गलौज करते हुए धमकाया जा रहा है। उक्त वीडियो एसएसपी देहरादून के संज्ञान में आने पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल थाना प्रभारी कैंट को कार चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार उक्त कार चालक की तलाश की गई तो उक्त वाहन चालक व्यक्ति विवेक अग्रवाल पुत्र विजय अग्रवाल निवासी 245 /2 राजेंद्र नगर गली नंबर 6 देहरादून का होना पाया गया। तत्काल पूरे प्रकरण की जानकारी करते हुए विवेक अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई व आसपास जानकारी की गई तो अंकुर कुमार निवासी जीएमएस रोड बल्लीवाला द्वारा द्वारा अवगत कराया गया कि विवेक अग्रवाल द्वारा उसको मारने की नीयत से उससे रोककर अपने लाइसेंसी गन से उस पर फायर किया गया व उसको डरा धमकाकर गया। एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार तत्काल अभियुक्त विवेक अग्रवाल के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 20/ 24 धारा 341 /307/ 506 आईपीसी व 30 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर उसको गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications