Makar Sankranti 2025:हरिद्वार,उत्तरकाशी व बागेश्वर में लाखों श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी,कहां क्या है खास

Makar Sankranti 2025: सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण में आते ही हरिद्वार, उत्तरकाशी, बागेश्वर में लाखों की संख्या में श्रद्वालु सुबह से माघी स्नान में जुटे हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात को लेकर पहले ही कड़े इंतजाम कर लिए थे। इसके साथ ही जबरदस्त ठंड होने के चलते जगह जगह अलाव की व्यवस्था की गई है।

Recommended Video

    Makar Sankranti 2025:हरिद्वार,उत्तरकाशी व बागेश्वर में लाखों श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी

    हरिद्वार में गंगा, उत्तरकाशी में भागीरथी और बागेश्वर में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजन भी किया। हरिद्वार में घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है।

    Makar Sankranti 2025 Lakhs devotees taking dip faith in Haridwar Uttarkashi Bageshwar what special

    मकर सक्रांति स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। एसपी सिटी को स्नान को संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। घाटों में कई बार स्नान करते समय श्रद्धालुओं के डूबने का खतरा रहता है। ऐसे में जल पुलिस और अन्य एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

    जबकि उत्तरकाशी के विश्वनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु कतार में लगकर काशी विश्वनाथ के दर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर उत्तरकाशी का प्रसिद्ध माघ मेला आज से शुरू हो रहा है। जिसको लेकर प्रशासन की और से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    निकाय चुनाव की आचार संहिता के चलते कार्यक्रम में कोई भी जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हो सकेंगे। इसको लेकर चुनाव आयोग ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी है। बागेश्वर में मकर संक्रान्ति में यहां लगने वाले उत्तरायणी मेले का विशेष महत्व है। हैं। प्राचीन काल से ही यहां माघ माह में उत्तरायणी मेला होता आ रहा है। आज के दिन में कुमाउं क्षेत्र का प्रसिद्ध घुघुतिया त्योहार का उल्लास भी नजर आ रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मकर संक्रांति और घुघुतिया त्यौहार की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+