MahaKumbh 2025: प्रयागराज के लिए बस और ट्रेन कब से होगी शुरू, बुकिंग, किराया, शिड्यूल यहां मिलेगी पूरी जानकारी

MahaKumbh 2025: देहरादून से प्रयागराज महाकुंभ जाने को श्रद्धालुओं के लिए सीधे रोडवेज बस शुरू होने जा रही है। परिवहन विभाग ने बसों के किराए भी तय कर दिए हैं। आज 9 जनवरी से टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। बस 10 जनवरी से सीधे प्रयागराज के लिए शुरू होगी।

जिसमें एक वॉल्बो और एक साधारण बस की सेवा शुरू की जा रही है। वॉल्बो बस का किराया 2279 रुपए जबकि साधारण बस का किराया 1160 रुपए तय किया गया है। बस का टिकट आनलाइन या सीधे काउंटर पर जाकर भी लिया जा सकता है।

MahaKumbh 2025 When bus train start dehradun Prayagraj complete information booking fare schedule will be available here

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 फरवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले के लिए श्रद्धालु प्लानिंग करने में जुटे हैं। श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा करेंगे। जो यात्री रेलवे से सफर करना चाहते हैं, उनके लिए देहरादून से फाफामऊ रेलवे स्टेशन तक चलने वाली विशेष आरक्षित ट्रेन में रिजर्वेशन शुरू हो गया है। इस ट्रेन में एक बार में 1200 यात्री आवागमन कर सकेंगे।

ट्रेन में दो सामान्य, 12 स्लीपर और एक-एक कोच एसी थर्ड और एसी सेकेंड के होंगे। उत्तर रेलवे मंडल ने देहरादून वासियों को महाकुंभ मेले में पहुंचाने के लिए विशेष आरक्षित ट्रेन दून-फाफामऊ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 04316/04315) शुरू की है। एसी द्वितीय में 1,950 रुपये, एसी तृतीय में 1,380 रुपये, स्लीपर क्लास में 510 रुपये और सामान्य में 204 रुपये का भुगतान करना होगा।

देहरादून से फाफामऊ (प्रयागराज के पास) तक का सफर 15 घंटे 40 मिनट का होगा। फाफामऊ से देहरादून की वापसी का सफर सिर्फ 15 घंटे का होगा। उत्तर रेलवे मंडल ने दून वासियों को महाकुंभ मेले में पहुंचाने के लिए विशेष आरक्षित ट्रेन दून-फाफामऊ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 04316/04315) शुरू की है।

यह ट्रेन देहरादून रेलवे स्टेशन से 18, 21, 24 जनवरी और 9, 16, 23 फरवरी को सुबह 8:10 बजे रवाना होकर हरिद्वार, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली होते हुए रात 11:30 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वहीं फाफामऊ रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन 19, 22, 25 जनवरी और 10, 17, 24 फरवरी को सुबह 6:30 बजे वापसी करेगी और रात 9:30 बजे देहरादून पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+