देहरादून में मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, सीएम धामी बोले- ये है 'मोदी की गारंटी'
CM Dhami Dehradun road show: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजधानी देहरादून में रोड शो किया। विशाल रोड शो में बड़ी संख्या में लोग जुटे और राजधानीवासियों ने सीएम धामी पर पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। रोड शो में जुटी भीड़ और उनका उत्साह देखकर सीएम धामी ने कहा 'ये है मोदी की गारंटी।'

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून रोड शो की फोटो शेयर की है, जिसमें हजारों की लाखों की संख्या में जनसैलाब नजर आ रहा है। सीएम धामी के स्वागत में पूरी सड़के लोगों से भरी हुई नजर आई।
जिन रास्तों से सीएम धामी का काफिला निकला वहां पर नागरिकों ने उन पर पुष्प बरसा कर स्वागत किया।सीएम धामी ने इस रोड शो में हुए भव्य स्वागत के बाद बात करते हुए कहा पवित्र नगरी देहरादून जो उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानो के प्रसिद्ध है और बासमती चावल एवं लीची उत्पादन में अपनी विशेष पहचान रखती है उस शहर देहरादून में लोगों के भव्य स्वागत से अभिभूत हूं।
उन्होंने कहा मैं युवाओं, मातृशक्ति, बुजुर्गों एवं बच्चों से मिले असीम स्नेह से हृदय अत्यंत अभिभूत है, आप सभी का हृदयतल से कोटिशः आभार वयक्त करता हूं।
इस अवसर पर देवतुल्य जनता का अभूतपूर्व समर्थन, असीम स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। हजारों की संख्या में उमड़ा यह जन सैलाब बता रहा है कि देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता इन लोकसभा चुनावों में "मोदी जी की गारंटी" पर अपनी मुहर लगाने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications