लोकसभा चुनाव: प्रत्याशियों का ऐलान होते ही भाजपा महिला मोर्चा ने संभाला मैदान,400 पार के लिए ये है रणनीति

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का ऐलान होते ही भाजपा ने अपनी चुनावी कार्यक्रम को तेज कर दिया है। चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाली महिला मोर्चा ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय शक्ति वंदन कार्यक्रम निर्धारित किया है।

Lok Sabha Elections candidates announced BJP Mahila Morcha took over field strategy to cross 400

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बताया कि 4 मार्च को पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। उनका कहना है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति का उत्थान हुआ है और महिलाओं का सम्मान बढ़ा है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताने के लिए मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से 5 मार्च को प्रदेश में पदयात्रा/ स्कूटी रैली का भी आयोजन किया जाएगा। कहा कि पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं सराहनीय कार्य किया है ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताने के लिए रैली का आयोजन किया जाएगा।

महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक रैली होने जा रही है ऐसे में मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली का सीधा प्रसारण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूरे प्रदेश के 270 मंडल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तकरीबन 1 लाख महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली का प्रसारण दिखेंगी

इसके लिए सभी मंडल पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को दिखाया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि 2024 का लोकसभा चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा इस तरह से कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है।

आशा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में महिला मतदाताओं की भूमिका हमेशा से अहम रही है चुनाव में महिलाओं का भाजपा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। ऐसे में एक बार फिर प्रदेश की नारी शक्ति भाजपा प्रत्याशियों को जीतकर तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+