Lok Sabha elections से पहले सीएम धामी करेंगे ताबड़-तोड़ योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, ये है वजह
उत्तराखंड में भाजपा ने मिशन लोकसभा पर खरा उतरने और पांचों सीट जीतने के लिए नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद जिलों में जाकर योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। शासन ने सभी विभागों से ऐसी सभी योजनाओं की सूचना मांग ली है, जिनके लोकार्पण या शिलान्यास प्रस्तावित हैं। माना जा रहा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह माहौल बनाने के लिए धरातल पर उतरेंगे।

लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे प्रदेश में विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री व विभागीय मंत्री के अलावा क्षेत्रीय सांसद, विधायक भी मौजूद रहेंगे।
उत्तराखंड में धामी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले माहौल बनाने में जुट गई है। इसके लिए लगातार प्लानिंग की जा रही है। सांसदों के प्रवास से लेकर एससी एसटी सम्मेलन और अब योजनाओं के ताबड़तोड़ लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारी है। जिससे जिलों में जाकर सरकार के विकास कार्यों का संदेश पहुंचाया जा सके। इससे भाजपा के पक्ष में माहौल भी बनाने की कोशिश की जाएगी। इन विकास योजनाओं में ऐसी योजनाओं को शामिल किया जाएगा जो कि सीएम धामी की घोषणाएं हैं।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जिन विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास होने हैं, उनमें बड़ी संख्या उन कार्यों की है, जिनकी मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इन घोषणाओं की लगातार समीक्षा कर रही हैं।
एसीएस ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन का उन सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने का है, जिनमें 80 फीसदी से अधिक काम हो चुका है। नवंबर के दूसरे पखवाड़े में सीएम पुष्कर सिंह धामी इन जिलों का दौरा कर सकते हैं। हालांकि दिसंबर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि दिसंबर में भी सीएम धामी जिलों के ताबडतोड दौरा कर सकते हैं।
इस महीने के दूसरे पखवाड़े से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे प्रदेश का धुआंधार दौरा कर सकते हैं। अभी सरकार पर वैश्विक निवेशक सम्मेलन का दबाव है। दिसंबर के पहले पखवाड़े में सरकार आयोजन से फारिग हो जाएगी। इसके बाद सीएम पूरी तरह से फील्ड में उतर जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications