Lok Sabha elections 2024: भाजपा को चौंकाने के लिए कांग्रेस खेल सक​ती है ये दांव, जानिए क्या है रणनीति

उत्तराखंड कांग्रेस में भले ही अभी खुले तौर पर लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकों के दौर और फॉर्मूले पर बातचीत न हो रही हो, लेकिन कांग्रेस इस बार अंदरखाने चुनाव को लेकर होमवर्क कर रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस इस बार नए चेहरों पर दांव खेल सकती है। इसके लिए पार्टी संभावित चेहरों को लेकर भी ​समीकरण तलाशने में जुटी है।

 Lok Sabha elections 2024 Congress can play this trick to surprise BJP know what is the strategy

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को लगातार दो बार से हार का सामना करना पड़ रहा है। 2009 में कांग्रेस ने पांचों सीटों पर कब्जा जमाया था। ऐसे में इस बार कांग्रेस नई रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है। ऐसे में पार्टी ऐसे चेहरों को तलाश रही जो कि क्षेत्र में खास जनाधार रखते हो। इसके लिए पार्टी बागेश्वर की तरह दांव खेल सकती है।

बागेश्वर में कांग्रेस ने अंतिम समय में आप के प्रत्याशी रहे चेहरे को टिकट दिया। जो कि भाजपा को कड़ी टक्कर देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही कांग्रेस की कोशिश है कि वे इस चुनाव में विपक्षी दलों को एक साथ लेकर चुनाव में उतरे। कांग्रेस में पांचों सीटों पर दर्जनों चेहरे दावेदारी कर रहे हैं। जिनमें कुछ पुराने चेहरे तो कुछ नए चेहरे शामिल हैं। हालांकि अभी कांग्रेस अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। लेकिन ये माना जा रहा है कि कांग्रेस इस बार कुछ नया प्रयोग कर सकती है।

इसके लिए दूसरे दलों के चेहरों पर भी नजरें टिकी हुई है। टिहरी सीट पर कांग्रेस के पास प्रीतम सिंह के अलावा पूर्व मंत्री नवप्रभात के अलावा वर्तमान विधायक विक्रम सिंह संभावित चेहरे हैं। हरिद्वार सीट पर कांग्रेस के अंदर हरीश रावत और हरक सिंह के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इसके अलावा युवा चेहरों में ब्रह्मस्वरूप ब्रह्चारी, राजपाल खरोला संभावितों में शामिल हैं।

पौड़ी संसदीय सीट पर पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूरी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बीच ही सीधी दोवदारी मानी जा रही है। नैनीताल सीट पर दीपक बलूटिया, गोविंद सिंह कुंज्वाल, प्रकाश जोशी, महेंद्र पाल दावेदार माने जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी इस सीट पर कांग्रेस के लिए संभावित चेहरे हो सकते हैं।

अल्मोड़ा में प्रदीप टम्टा, यशपाल आर्य और संजीव आर्य में से ही किसी चेहरे पर कांग्रेस दांव खेल सकती है। हालांकि कांग्रेस जिस नई रणनीति की बात कर रही है, उसके हिसाब से अगर कोई बड़ा चेहरा भी चुनाव तक पार्टी में शामिल होता है तो पार्टी ऐसे चेहरे पर भी दांव खेल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+