भाजपा ने मोदी समेत स्टार प्रचारकों को उतारा,कांग्रेस को राहुल-प्रियंका से आस,बड़े नेता अपने सीटों पर फंसे

उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस समेत​ सियासी दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। लेकिन प्रचार में जिस तरह भाजपा, कांग्रेस से कई आगे निकल रही है। जिससे आने वाले दिनों में कांग्रेस के लिए मुश्किलें हो सकती हैं।

lok sabha election2024 BJP star campaigners including Modi Congress hope Rahul Priyanka gandhi

भाजपा की ओर से पीएम मोदी समेत स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पीएम मोदी रुद्रपुर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए जनसभा कर चुके हैं और अब जेपी नड्डा दो दिनों के दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। जबकि कांग्रेस में अब तक न तो स्टार प्रचारकों की लिस्ट सामने आई है और नहीं प्रचार को लेकर सीनियर नेताओं में किसी तरह का उत्साह नजर आ रहा है।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को 8 अप्रैल को हरिद्वार में एक रैली को संबोधित करना था, लेकिन किसी कारणवश वह रैली भी आगे बढ़ा दी गई है। इसके अलावा पूर्व सीएम हरीश रावत भी ह​रिद्वार सीट पर ही प्रचार में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। हरीश रावत के लिए हरिद्वार सीट प्रतिष्ठा की सीट बन गई है।

उन्होंने अपने बेटे वीरेंद्र रावत को जिताने का भी हाईकमान से वादा किया है, जिसे अब हरीश रावत को निभाना होगा। लेकिन इससे दूसरे सीटों पर हरीश रावत समय नहीं दे पा रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी अब तक नामांकन के बाद किसी बड़ी रैली या कार्यक्रम में नजर नहीं आए।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी टिहरी सीट से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल गढ़वाल सीट से प्रत्याशी हैं, वे भी खुद ही मोर्चा खोले हुए हैं। अल्मोड़ा सीट से प्रदीप टम्टा व नैनीताल से प्रकाश जोशी उम्मीदवार हैं। इन सीटों पर भी कुछ ऐसा ही हाल नजर आ रहा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य नैनीताल में प्रचार में नजर आ रहे हैं। कांग्रेसियों को राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की रैली का इंतजार है। साथ ही सभी इन दोनों नेताओं की रैली अपने क्षेत्र में कराने की कोशिश में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+