Lok sabha chunav 2024:उत्तराखंड में 4 जून को कितने बजे तक आऐंगे परिणाम,इस सीट पर सबसे लंबा इंतजार

लोकसभा चुनाव मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के बाद अब मतगणना को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। 4 जून को देश भर में एक साथ मतगणना होनी है। जिसके लिए उत्तराखंंड में भी तैयारियां तेज हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और दूसरे तमाम अधिकारियों के साथ बातचीत की।

Lok sabha election 2024 What time will results come June 4 Uttarakhand longest wait on this seat

लोकसभा चुनाव के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना की शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी। सबसे पहले लोकसभा चुनाव पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। सुबह करीब साढ़े 8 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कैद मतों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। प्रदेश में जहां एक तरफ करीब 1 लाख पोस्टल बैलट प्राप्त हुए हैं, तो वही ईवीएम के जरिए 58% मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया है।

मतगणना को पारदर्शी रूप से पूरा करने के लिए मतगणना स्थल को तीन सुरक्षा घेरे में रखा गया है. प्रदेश में कुल 884 मतगणना टेबल लगाई गई हैं। भाजपा, कांग्रेस ने भी अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं।

गढ़वाल, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा सीटें हैं। निर्वाचन विभाग की मानें तो इस बार पौड़ी लोकसभा सीट को छोड़ दिया जाए, तो बाकी चार लोकसभा सीटों पर दिन में 1 से 2 बजे के बीच मतगणना की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। पौड़ी में भी शाम 4 से 5 बजे तक मतगणना को पूरा किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें कहा गया कि पौड़ी लोकसभा सीट पर पोस्टल बैलेट अधिक होने के कारण इस लोकसभा सीट पर थोड़ा ज्यादा समय लगेगा।

लोकसभा चुनाव मतगणना तैयारी को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में वर्चुअल बैठक लेकर सभी पार्टी प्रत्याशियों एवं पदाधिकारियों से इसको लेकर विस्तार से चर्चा की ।

बैठक में 4 जून को होने वाली मतगणना के संबंध में सांगठनिक स्तर पर अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बैठक में सम्मिलित पदाधिकारियों से पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों से चर्चा करते हुए मतगणना केंद्र पोलिंग ऐजेंटों एवं प्रभारी और लोकसभा मतगणना प्रभारियों के नाम तय कर जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए हैं । साथ ही बैठक में तय हुआ कि मतगणना के परिणामों की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। जिसमे मतगणना की अपडेट एवं इस पूरी प्रक्रिया में आने वाली शिकायतों के निवारण एवं जानकारी के समन्वय का काम किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+