Exclusive: माला राज्य लक्ष्मी शाह का विपक्ष पर जोरदार हमला,जनता से टच में नहीं तो मुझे ही टिकट क्यों
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से टिहरी गढ़वाल सीट पर भाजपा ने एक बार फिर माला राज्य लक्ष्मी शाह को चुनावी मैदान में उतारा है। माला राज्य लक्ष्मी शाह चौथी बार टिहरी से चुनाव लड़ रही है। जो कि अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। वन इंडिया से माला राज्य लक्ष्मी शाह से हर सवाल का बेबाकी से जबाव दिया और कांग्रेस समेत विपक्ष के आरोपों पर भी करारा हमला किया।

उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीट हैं। टिहरी, गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा। भाजपा ने पांच में से टिहरी सीट पर एक बार फिर एक महिला को टिकट दिया है। पांचों उम्मीदवारों में से टिहरी सीट पर एक महिला प्रत्याशी है। जो कि राजशाही परिवार से आती हैं और तीन बार से सांसद है। माला राज्य लक्ष्मी शाह चौथी बार चुनावी मैदान में है।
Recommended Video
माला राज्य लक्ष्मी शाह का कहना है कि टिहरी से भाजपा ने एक महिला को टिकट दिया है। जो कि उत्तराखंड की हर महिला का सम्मान है। ये टिकट सिर्फ उनका नहीं है हर महिला का है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने केंद्र में रहकर महिलाओं के कल्याण के लिए काफी काम किए और अगर वे जीतती हैं तो आगे भी महिलाओं के सम्मान और कल्याण के लिए इसी तरह काम करेंगी।
पीएम मोदी की ऋषिकेश में हुई चुनावी रैली से वे उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि जनता में मोदी जी को लेकर बड़ा उत्साह है। जनता हमारे लिए परिवार की तरह है। हम सब मोदी जी के परिवार है। जनता का हमें आशीर्वाद मिला है और आगे भी मिलेगा।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा उत्तराखंड में पांचों सीटों पर चुनाव जीत रही है। विपक्ष के आरोपों कि कि माला राज्य लक्ष्मी शाह पांच सालों तक फील्ड में नजर नहीं आती, जनता से उनका सीधा संवाद नहीं है, इस पर माला राज्य लक्ष्मी शाह ने साफ किया कि अगर पांच साल तक वह पब्लिक के साथ टच में नहीं होती और लोगों से नहीं मिलती तो भाजपा उन पर फिर से विश्वास क्यों जताती और टिकट उन्हें ही क्यों मिलता।












Click it and Unblock the Notifications