Election 2024:निर्वाचन आयोग की विशेष पहल,मतदाताओं के लिए व्हाट्सएप ग्रुप व कार्मिकों के लिए स्पेशल हेल्थ प्लान
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इस बार निर्वाचन आयोग ने खास तैयारियां की हैं। एक विशेष पहल करते हुए सभी एआरओ द्वारा संबंधित बीएलओ को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है।

कर्मचारियों के लिए खास हेल्थ प्लान तैयार
बीएलओ द्वारा अपने बूथों के मतदाताओं को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। जनसामान्य के लिए विशेष जानकारी और मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से ये व्हाट्सएप ग्रुप बनाये गये हैं। इसके साथ ही चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए खास हेल्थ प्लान तैयार किए गए हैं।
05 लोक सभा सीटों के लिए 09 नामांकन
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने कहा कि उत्तराखण्ड में 05 लोक सभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए अभी तक 09 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। टिहरी लोक सभा सीट के लिए 02, गढ़वाल लोक सभा सीट के लिए 01, अल्मोड़ा और हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए 03-03 नामांकन अभी तक दाखिल हो चुके हैं।
सी विजिल एप से 6357 शिकायतें दर्ज
सी विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 6357 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिन्हें समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया गया है। अब तक केरल के बाद उत्तराखण्ड में सी विजिल एप के माध्यम से सबसे अधिक शिकायतों का निस्तारण किया गया है।
60 हजार से अधिक मतदान कार्मिकों के लिए हेल्थ प्लान
राज्य के लगभग 60 हजार से अधिक मतदान कार्मिकों के लिए विशेष वेलफेयर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक बूथ स्तर पर एक हेल्थ प्लान भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें मतदान कार्मिकों को किसी भी चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके, इसके लिए निकटवर्ती स्वास्थ्य केन्द्रों, उप जिला चिकित्सालयों, जिला चिकित्सालयों और हायर सेंटरों को चिन्हित करते हुए बूथवार हेल्थ प्लान तैयार किया जा रहा है।
12 हजार से अधिक वाहनों की तैनाती
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य के 11729 मतदेय स्थलों के लिए 12 हजार से अधिक वाहनों की तैनाती की आवश्कता रहेगी। इसके लिए परिवहन विभाग से संबंधित सभी कार्मिकों के लिए डाक मतपत्र की व्यवस्था की जा रही है।
व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से एक विशेष पहल की गई है, इसके तहत सभी एआरओ द्वारा संबंधित बीएलओ को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। बीएलओ द्वारा अपने बूथों के मतदाताओं को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। जनसामान्य के लिए विशेष जानकारी और मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से ये व्हाट्सएप ग्रुप बनाये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications