Lok sabha election 2024: फरवरी में मोदी कर सकते हैं उत्तराखंड में तीन जनसभाएं, जानिए भाजपा की प्लानिंग

Lok sabha election 2024: उत्तराखंड में भाजपा लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर प्लानिंग में जुट गई है। पार्टी का फोकस पीएम मोदी की जनसभा और सीनियर केंद्रीय नेताओं की रैली पर है। सबसे पहले भाजपा पीएम मोदी की तीन जनसभाएं कराने की प्लानिंग में जुटा है। जो कि फरवरी तक होने की संभावना जताई जा रही है।

Lok Sabha election 2024 pm Modi three public meetings Uttarakhand in February, know BJP planning

पार्टी की कोशिश है कि आचार संहिता से पहले ये जनसभाएं आयोजित हो जाए। इसके अलावा एक दर्जन जनसभाओं का अलग से रोडमैप तैयार हो रहा है। ये जनसभाएं केंद्रीय नेताओं की होंगी। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इन जनसभाओं के लिए भी पार्टी स्थान और समय केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद तय करेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि अभी रैलियों का स्थान और समय तय नहीं हुआ है, लेकिन संगठन की ओर से पांचों लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा का प्रस्ताव है। भाजपा ने अपने मिशन लोकसभा के लिए पांचों सीटों पर 5 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीतने का लक्ष्य बनाया है।

इसके साथ ही तीनों सीटों तीसरी बार जीतने का लक्ष्य है। इसके साथ ही भाजपा 75 प्रतिशत वोट लेने का टारगेट लेकर चल रही है। इसके लिए भाजपा को बूथ स्तर के मैनेजमेंट और मोदी मैजिक के सहारे की जरूरत है। भाजपा आचार संहिता लगने से पहले ही माहौल बनाने में जुट गई है। इससे पहले पिथौरागढ़ में मोदी की रैली हो चु​की है।

जहां से आदि कैलाश यात्रा और जागेश्वर धाम यात्रा को भी बढ़ावा देने की भाजपा सरकार कोशिश कर चुकी है। पिथौरागढ़ से भी पीएम मोदी चुनाव का शंखनाद कर चुके हैं। अब चुनावी माहौल बनाने के लिए मोदी की रैलियां आयोजित हो सकती है। इसके लिए गढ़वाल, कुमांउ और तराई तीनों समीकरणों को साधने की पार्टी की कोशिश रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+