Lok sabha election 2024 युवाओं और एससी, एसटी वर्ग पर भाजपा ऐसे कर रही फोकस, लांच किए दो बड़े कार्यक्रम

भाजपा ने उत्तराखंड में मिशन लोकसभा 2024 शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेश में पांचों सीटों को तीसरी बार जीतने के लिए युवाओं और एससी, एसटी वर्ग पर फोकस कर रही है। इसके लिए भाजपा ने दो विशेष कार्यक्रम शुरू किए हैं। एक तरफ भाजपा ने 18 से 35 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ एससी- एसटी जनप्रतिनिधि सम्मेलन के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

Lok sabha election 2024 how BJP is focusing youth SC, ST category, launched two big programs

भाजपा उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले 18 से 35 वर्ष के युवाओं संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चला रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देश ने कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों का ऐसा कालखंड झेला है जिसने देश की विकास की रफ्तार को बार बार अवरुद्ध किया है। आपने गलत नीतियों का वह दौर नही देखा जिसके चलते हम लंबे अंतराल के बाद भी विकासशील से विकसित देश नही बन पाए।

लेकिन युवाओं ने मोदी के नेतृत्व में देश का स्वर्णिम काल देखा है, जिसमे भारत आर्थिक, सामाजिक एवं सामरिक क्षेत्रों में विश्व में महाशक्ति बनकर उभर रहा है। यही वजह है कि जिस युवा भारत की शक्ति के दम पर देश, आज दुनिया का नेतृत्व कर रहा है, उनका पूर्ण विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के साथ है।

अभियान की जानकारी देते हुए भट्ट ने कहा कि 15 नवंबर तक ऐसे युवाओं और नव मतदाताओं से जोड़ने का विशेष अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश मे 75 हजार युवाओं को जोड़ने लक्ष्य रखा गया है। उत्तराखंड में भाजपा ने नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़कर युवा भाजपा के संकल्प सिद्धी की दिशा में कदम बढ़ाया है।

भाजपा ने एससी- एसटी जनप्रतिनिधि सम्मेलन के आयोजन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने गढ़वाल और कुमायूं संभाग में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारी तय करते हुए सूची जारी की है।

20 नवंबर को विकासनगर और 22 नवंबर को नानकमत्ता में होने वाले अनुसूचित जनजाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, संयोजक राकेश राणा, कुमायूं सह संयोजक राकेश सिंह और गढ़वाल सह संयोजक राजबीर राठौर को बनाया गया है। इसी तरह 19 नवंबर को देहरादून और 21 नवंबर को हल्द्वानी में होने वाले अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन का प्रभारी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, संयोजक समीर आर्य, सह संयोजक कुमायूं दर्पण कुमार, सह संयोजक गढ़वाल श्री ऋषिपाल को बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+