एक्सक्लूसिव: हरिद्वार लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत का दावा,भाजपा के कई नेता संपर्क में
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। हरिद्वार सीट पर कांग्रेस ने वीरेंद्र रावत को प्रत्याशी बनाया है। वीरेंद्र रावत पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे हैं। जो कि पहली बार चुनावी मैदान में है। वीरेंद्र रावत किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच है, उनसे लोकसभा चुनाव को लेकर वन इंडिया ने खास बातचीत की है।

वीरेंद्र रावत हरिद्वार सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट में 14 विधानसभाएं, हरिद्वार जिले की 11 और देहरादून जिले की तीन विधानसभा सीटें शामिल हैं। वीरेंद्र रावत ने बताया कि वे अब तक 12 विधानसभा सीटों पर प्रचार कर चुके हैं।
कहा कि जनता इस बार बदलाव की बयार चाहती है। लोग बदलाव चाहते हैं। भाजपा की 10 साल केंद्र की सरकार और डबल इंजन से लोग परेशान हैं। वीरेंद्र का कहना है कि भाजपा सरकार फेल हो चुकी है। प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर लोग सरकार से नाराज हैं। अब तक अंकिता हत्याकांड के वीआईपी का नाम सार्वजनिक नहीं हो पाया है। उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। एक संत को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। महंगाई तो मुद्दा है ही।
धर्मपुर विधानसभा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल के पार्टी छोड़ने को लेकर वीरेंद्र ने कहा कि आज जो जनसमूह जो आया है ये बताता है कि कांग्रेस की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में लोग आते जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के लोग भी हमारे संपर्क में है। बसपा के कई कार्यकर्ता कांग्रेस को ज्वाइन कर चुके हैं।
पूर्व सीएम हरीश रावत को लेकर वीरेंद्र ने कहा कि हरीश रावत मेहनती व्यक्ति हैं। पूरे प्रदेश के नेता है। उन्होंने कहा कि वे हर जगह प्रचार करेंगे। हरिद्वार में थोड़ा ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। क्योंकि यहां उनका बेटा चुनाव लड़ रहा है। वीरेंद्र रावत ने कहा कि अगर हरिद्वार की जनता उन्हें चुनकर भेजती है तो इसके लिए उन्होंने 72 सूत्रीय कार्यक्रम अपना तैयार किया है।
भाजपा के प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता पूछ रही है जो घोषणाएं उन्होंने बतौर सीएम की थी। उन समस्याओं को दूर नहीं कर पाए। उसके बाद दो और मुख्यमंत्री आ चुके हैं। वीरेंद्र ने दावा किया कि वे समस्याएं इंतजार कर रही हैं, कि वीरेंद्र जीतकर आए और समस्याओं का समाधान करें।












Click it and Unblock the Notifications