एक्सक्लूसिव: पूर्व सीएम हरीश रावत की गारंटी, हरिद्वार लोकसभा सीट पर बेटे वीरेंद्र की जीत क्यों है पक्की

उत्तराखंड में हरिद्वार लोकसभा सीट वोटरों के लिहाज से सबसे बड़ी सीट होने के साथ ही हॉट सीट भी बनी हुई है। इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र रावत चुनावी मैदान में है। वीरेंद्र रावत पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे हैं। ऐसे में हरीश रावत के लिए हरिद्वार लोकसभा सीट का चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। हरीश रावत दिन रात एक कर हरिद्वार सीट पर धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। वन इंडिया ने हरीश रावत से चुनाव को लेकर एक्सक्लूसिव बातचीत की है।

lok sabha election 2024 Former CM Harish Rawat haridwar seat guarantee why son Virendra victory

सवाल: पूर्व सीएम हरीश रावत के लिए हरिद्वार चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है, क्या कहेंगे
हरीश रावत: कांग्रेस की जीत हर कार्यकर्ता के लिए इस समय प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। जिसमें हरिद्वार भी शामिल है। इस चुनाव को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता का जोश और उत्साह इस का द्योतक है।

सवाल: पहली बार ऐसा हो रहा है कि हरीश रावत अपने लिए नहीं अपने बेटे के लिए वोट मांग रहे हैं
हरीश रावत: पहले मैं ये बता दूं कि एक कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए वोट मांग रहा हूं। हां मैं एक पिता भी हूं। और एक ऐसे कार्यकर्ता का पिता हूं। जिसने 25 साल कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया और 15 साल छाये के रूप में हरिद्वार की जनता की मेरे साथ सेवा की है।

सवाल: आपने अपने भाषण में हाकम सिंह के हाकम का जिक्र किया है। कहीं आपका इशारा ​पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह की तरफ तो नहीं जो आपके सामने चुनाव लड़ रहे हैं।
हरीश रावत: आप अपने मन से अनुमान लगा लीजिए, आप कहां तक पहुंच पाते हैं हाकम सिंह के हाकम को खोजने के लिए। मीडिया के सामने ये सवाल है।

सवाल: दिनेश अग्रवाल का कांग्रेस छोड़कर जाना हरीश रावत से नाराजगी या कांग्रेस से नाराजगी। क्या मानते हैं।
हरीश रावत :हमनें तो बहुत नुकसान सहे हैं। हमतो ये चाहते हैं कि भाजपा में जाना उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण न हो। ये मेरी कामना है कि लंबे समय से वे हमारे साथ खड़े रहे।

सवाल: पीएम मोदी 11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा करेंगे। ये भी ​हरिद्वार सीट पर आता है।
हरीश रावत :आंधी तूम भी आओ तूफान तुम भी आओ हम कांग्रेस जनों ने उससे टकराने की ठानी है। कोई आए हम टकराएंगे और जीतेंगे।

सवाल: आप स्टार प्रचारक भी हैं। लेकिन हरिद्वार सीट पर फंसे हुए हैं। आगे दूसरी सीटों पर जाएंगे।
हरीश रावत: हरिद्वार उत्तराखंड की पांचों सीटों को प्रेरित करता है और जोश चढ़ाता है। इसलिए हरिद्वार को भी समय दूंगा और हाईकमान जहां भी प्रचार करने के लिए कहेगा, जरूर जाउंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+