भाजपा हाईकमान की प्रत्याशियों पर फाइनल मुहर, पांचों सीट पर जल्द होगा ऐलान, क्या फिर से चौंकाएगी पार्टी

भाजपा ने उत्तराखंड की पांचों सीटों पर हैट्रिक लगाने और पांच लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीतने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में हाईकमान अब सबसे पहले उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा सकता है। माना जा रहा है कि भाजपा की पहली लिस्ट में पांचों सीटों टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा के प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं। इसको लेकर दिल्ली में कवायद तेज हो गई है।

lok sabha election 2024 Final seal candidates BJP announcement all five seats soon surprise again

हाईकमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री संगठन अजेय कुमार से सभी सीटों का फीडबैक लिया है। मंगलवार को देहरादून में हुई प्रदेश चुनाव अभियान समिति की बैठक में भाजपा से 55 दावेदार सामने आए थे। सूत्रों का दावा है ​कि पार्टी हाईकमान ने हर सीट पर तीन नाम की लिस्ट तैयार की है। जिसके बाद अब संसदीय बोर्ड की बैठक में फाइनल मुहर लगनी हैं। जो कि आज प्रस्तावित है।

Recommended Video

    भाजपा हाईकमान की प्रत्याशियों पर फाइनल मुहर, पांचों सीट पर जल्द होगा ऐलान

    ऐसे में एक से दो दिन में ये लिस्ट जारी होने की संभावना जताई जा रही है। उत्तराखंड में पांच लोकसभा की सीटें हैं। इसमें सबसे ज्यादा दावेदारी टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी के लिए सामने आई है। टिहरी में वर्तमान सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह के टिकट को लेकर सबसे ज्यादा मीडिया में चर्चा हो रही है। उम्र और अन्य कारणों की वजह से टिहरी से नए चेहरे के सामने आने की बात सामने आ रही है।

    ​इसमें कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान का नाम लिया जा रहा है। हालांकि टिहरी से किसी महिला प्रत्याशी को भी उतारने को लेकर संभावना जताई जा रही है। इसके बाद पौड़ी गढ़वाल सीट सबसे हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट से पूर्व सीएम ​ तीरथ सिंह रावत सांसद हैं। लेकिन पौड़ी गढ़वाल से भी नए चेहरे को उतारने की चर्चा हो रही है।

    पौड़ी गढ़वाल से अ​निल बलूनी सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। इसके बाद ​पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह, सतपाल महाराज, स्पीकर ऋतु खंडूरी की भी दावेदारी मानी जा रही है। हरिद्वार सीट पर पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक सांसद है। इनके साथ विधायक मदन कौशिक, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता भी दावेदार हैं।

    नैनीताल सीट पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट सांसद के साथ ही विधायक अरविंद पांडेय समेत कई अन्य दावेदार बताए जा रहे हैं। अल्मोड़ा सीट पर वर्तमान सांसद अजय टम्टा को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से मजबूत मुकाबला होने की चर्चा है। हालांकि जिस तरह भाजपा ने बीते दिनों विधानसभा चुनाव और राज्य सभा चुनाव में चौंकाया, ऐसे में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों में भी चौंकाने की भी चर्चा हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+