उत्तराखंड में कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, खड़गे,राहुल प्रियंका,हरीश समेत ये भी मैदान में

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें राष्ट्रीय नेताओं के साथ ही उत्तराखंड के सीनियर नेताओं और विधायकों को भी कांग्रेस ने स्टार प्रचारक के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि स्टार प्रचारक कब उत्तराखंड में चुनावी मोर्चा संभालेंगे, ये अभी साफ नहीं है।

lok sabha election 2024 Congress released list star campaigners Kharge Rahul gandhi Priyanka Harish rawat

उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कुमारी शैलजा, जितेंद्र सिंह, सलमान खुर्शीद के अलावा गुरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, अलका लांबा, अमरिंदर सिंह के राष्ट्रीय नेताओं के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, विधायक मयूख महर, विधायक तिलक राज बेहड़, मनोज तिवारी समेत 20 अन्य कांग्रेसी नेताओं को लिस्ट में जगह दी गई है।

बता दें कि भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी है। इतना ही नहीं भाजपा के स्टार प्रचारकों में पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रैली और रोड शो भी कर चुके हैं। अब कांग्रेस के सीनियर नेता कब मैदान में उतरते हैं। इसका सबको इंतजार है।

बता दें कि अभी तक कोई भी कांग्रेसी नेता अपने क्षेत्र के अलावा दूसरे इलाकों में नजर नहीं आ रहे हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत हरिद्वार में बेटे वीरेंद्र रावत को जीताने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह टिहरी सीट पर ही प्रचार कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का भी कुछ खास प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। प्रत्याशी खुद ही मैदान में जुटे हैं। अब देखना होगा कि गांधी परिवार या कोई बड़ा नेता उत्तराखंड में प्रचार के लिए पहुंचते हैं या फिर प्रत्याशियों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+