Lok sabha election 2024: भाजपा ने दो केबिनेट मंत्रियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी, जानिए क्या है प्लानिंग

भाजपा ने उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नमो एप विकसित भारत एंबेसडर अभियान और संगठन के लोकसभा से संबंधित कार्यक्रम तय किए गए हैं। केंद्रीय योजना के तहत राज्य की सीटों को दो कलस्टर में बांटते हुए, कैबिनेट मंत्रियों को उसका प्रभारी बनाया गया है। साथ ही गांव चलो अभियान में सभी 11729 बूथों पर सीएम, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक समेत पार्टी पदाधिकारी पूरे 24 घंटे मौजूद रहेंगे।

Lok Sabha election 2024 BJP handed important responsibility two cabinet ministers know what planning

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी कि भट्ट ने बताया कि केंद्रीय योजना के तहत राज्य को दो कलस्टरों में बांटा गया है । जिसमे गढ़वाल मंडल की 3 लोकसभा सीटों का केंद्र देहरादून का प्रभारी कैबिनेट मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत को बनाया गया है और कुमाऊं की दो सीटों के केंद्र हल्द्वानी की जिम्मेदारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को दी गई है। उनके सहयोग के लिए सह प्रभारी एवं लोकसभा प्रभारी, सहप्रभारी संयोजक के नामों को घोषणा शीघ्र की जाएगी। सर्वप्रथम कलस्टर स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम हमे प्राप्त होंगे, जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

नमो एप पर जारी विकसित भारत एंबेसडर 100 दिवसीय चैलेंज को संगठन स्तर पर गति दी जा रही है। जिसका उद्देश्य राष्ट्र की सामूहिक शक्ति का उपयोग करना, विकास के एजेंडे को मजबूत करना ओर विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए 140 करोड़ भारतीयों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। इस अभियान का दूसरा चरण 25 दिसंबर से 25 जनवरी तक पार्टी के विभागों, प्रकोष्ठों एवं मोर्चों द्वारा मंडल स्तर पर चलाया जा रहा है। अब तक कुल 2 लाख 43 हजार 180 लोग विकसित भारत एंबेसडर के तहत नमो एप को डाउनलोड कर चुके हैं और जिसमे 2 लाख 27 हजार 1 सौ तिरासी लोग इस अभियान में पूर्णतया सक्रिय हैं।

इस चरण में 7-8 जनवरी को सभी स्तरों पर प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 10 विकसित भारत एंबेसडर को नामांकित किया गया। 9-10 जनवरी को युवा मोर्चा व महिला मोर्चा ने विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज के लिए शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग सेंटरों, सामुदायिक केंद्रों आदि में जागरूकता अभियान चलाया।

12-13 जनवरी को किसान मोर्चा और ओबीसी मोर्चा को किसान और ओबीसी समुदायों में इस अभियान को आगे बढ़ा रहे है। पेशेवर समाज, समुदायों और सेल जैसे सीए, डॉक्टर, वकील आदि तक भी हम इसे पहुंचाएंगे और इस विकसित भारत एंबेसडर 100 दिवसीय चैलेंज में उन्हे अधिक से अधिक नामांकित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस 100 दिवसीय चैलेंज का तीसरा चरण 25 जनवरी से 15 मार्च तक चलने वाला है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत नमो एप के माध्यम से जन मन सर्वे भी किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+