Lok sabha chunav 2024:भाजपा का गांव चलो अभियान,सीएम धामी इस गांव में रहेंगे 24 घंटे प्रवास पर,जानिए प्लानिंग
भाजपा ने उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए भाजपा सबसे पहले गांव चलो अभियान शुरू करने जा रही है।

इसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी सांसद, मंत्री, विधायक एक दिन गांव में प्रवास करेंगे। नौ फरवरी से 11 फरवरी तक भाजपा का गांव चलो अभियान चलेगा। पहले चरण में पार्टी ने 29 नेताओं का कार्यक्रम जारी किया। सीएम धामी लोहाघाट के कमलेड़ी गांव में प्रवास करेंगे।
भाजपा ने गांव चलो अभियान को लेकर मुखमंत्री समेत सरकार में मंत्रियों एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 9 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट विधानसभा के कमलेडी गांव एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ विधानसभा के पांडुकेश्वर जोशीमठ में प्रवास करेंगे।
इसके अतिरिक्त पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश के 11729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनता के माध्यम केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों का अनुभव साझा करते हुए अन्य लोगों को भी लाभार्थी बनने में मदद करेंगे और जनता के सामने आ रही समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट नानकमत्ता के पीपलिया पिस्तोर गांव, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हरिद्वार ग्रामीण के जमालपुर कला, प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश के प्रतीनगर, डॉ धन सिंह रावत श्रीनगर के पल्ली में, गणेश जोशी मसूरी के गुनियाल में, रेखा आर्य सोमेश्वर के सुपा कोट गांव में प्रवास करेंगे।
बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट के बलपीर में, बंशीधर भगत कालाढुंगी के नारायणनगर में, मदन कौशिक हरिद्वार में, रमेश पोखरियाल निशंक ज्वालापुर की डालूवाला में, अजय टम्टा अल्मोड़ा के रेलापानी में, नरेश बंसल भगवानपुर के सिकरौड़ा में,डॉण् कल्पना सैनी पिरान कलियर के ब्रह्मपुर गांव में प्रवास करेंगे।
कुल 29 पार्टी पदाधिकारियों की प्रवास के गांव तय किए गए हैं। बता दें कि भाजपा ने इस बार हर सीट पर जीत का लक्ष्य 5 लाख का अंतर रखा है। उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। भाजपा तीनों सीटों को तीसरी बार लगातार जीतने का लक्ष्य लेकर हर सीट पर जीत का अंतर पांच लाख लेकर चल रही है। सीएम धामी ने भी कार्यकर्ताओं से इस लक्ष्य को पाने के लिए पूरा जोर लगाने का आह्रान किया है।












Click it and Unblock the Notifications