Live video: पहाड़ी से आया बोल्डर, जेसीबी चकनाचूर, ऑपरेटर और लोगों का हुआ मौत से सामना, ऐसे बचाई जान

धारचूला में तवाघाट सोबला सड़क पर नारायणपुर में सड़क खोलने के दौरान बड़ा बोल्डर बीआरओ की जेसीबी मशीन पर गिर गया। बोल्डर गिरता देख जेसीबी ऑपरेटर और अन्य लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

उत्तराखंड में आसमान से बरस रही बारिश आफत बनकर लोगों की जिंदगी को भी मुश्किल में डाल रही है। बारिश से अचानक हो रहे भूस्खलन से पहाड़ों से मलबा सड़कों पर गिर रहे हैं। जिनसे चंद सेकेंडों में बड़े हादसे हो रहे हैं। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आ रहा है। जो कि पिथौरागढ़ का बताया जा रहा है।

Live video: Boulder came from the hill, JCB shattered, operator and people faced death

पिथौरागढ में धारचूला इलाके के नारायणपुर में भूस्खलन से बाधित हुई सड़क से मलबा हटाया जा रहा था। भूस्खलन की वजह से सड़क पर आए मलबे को एक जेसीबी साफ करने में जुटी थी। जिससे यातायात को सुचारु रुप से शुरू किया जा सके। इस बीच अचानक अफरा तफरी का माहौल हो जाता है। पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर खिसकने लगता है जो कि चंद सेंकेंड में आकर जेसीबी पर गिरता है और जेसीबी को अपने साथ नदी की तरफ लेकर जाता है।

इस घटना में जेसीबी चकनाचूर हो जाता है। लेकिन इस घटना में सबसे राहत वाली बात ये रही कि जेसीबी का ऑपरेटर किसी तरह वहां से पहले ही भागकर जान बचा चुका था। साथ ही मौके पर खड़े लोग भी भागकर जान बचाने में कामयाब रहे। नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। ये घटना पिथौरागढ़ के धारचूला में तवाघाट सोबला सड़क पर नारायणपुर में सड़क खोलने के दौरान हुई। जब बड़ा बोल्डर बीआरओ की जेसीबी मशीन पर गिर गया। बोल्डर गिरता देख जेसीबी ऑपरेटर और अन्य लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। बीआरओ के जेसीबी ऑपरेटर नरेश यादव सड़क खोल रहे थे। तभी अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरा और जेसीबी सड़क से 10 मीटर नीचे धौली नदी किनारे गिर गई। इस दौरान जेसीबी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब पहाड़ से बोल्डर गिरा तो वहां पर उस समय क्या हालात रहे होंगे। ये वीडियो रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो है।

उत्तराखंड में बारिश जमकर कहर बरपा रही है। पहाड़ों में इन दिनों सफर करना सबसे बड़ी चुनौती का काम है। पहाड़ी मार्गों पर मलबा आ जाने से सड़क मार्ग बंद हो जा रहे हैं। जिन्हें खुलवाने में कार्यदायी संस्थाओं को मुसीबतें का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह की एक घटना चंपावत के टनकपुर जौलजीबी मार्ग पर हुई। यहां काम करा रहे जेसीबी मशीन ऑपरेटर सुभाष चंद्र गहतोड़ी की पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+