हरिद्वार में कुमार विश्वास की रामकथा, बोले-वामपंथ के मार्ग पर जा रही युवा पीढ़ी को राम पथ पर लाने का प्रयास

प्रसिद्ध कवि और कथावाचक डॉ कुमार विश्वास की हरिद्वार में राम कथा का शुभारंभ हो गया है। गुरुवार से शुरू हुई कुमार विश्वास की रामकथा शनिवार यानि 27 अप्रैल तक तीन दिन चलेगी। इस दौरान संगीतमय रामकथा के साथ साथ कुछ अन्य कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी।

Kumar Vishwas Ramkatha Haridwar har ki paidi effort bring young generation path leftism to Ram

हर की पैड़ी के मालवीय घाट पर कुमार विश्वास के 'अपने-अपने राम' कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। गुरुवार 25 अप्रैल से आयोजन शुरु होकर 27 अप्रैल तक चलेगा। जो कि शाम की गंगा आरती के बाद रात 8 बजे से हो रही है। ये आयोजन गंगा सभा की ओर से ये किया जा रहा है।

हरिद्वार पहुंचे डॉक्टर कुमार विश्वास ने कहा कि वे देश-विदेश में कई मंचों पर अपने-अपने राम कार्यक्रम के तहत राम कथा सुना चुके हैं। हरिद्वार में हर की पैड़ी पर राम कथा सुनाने के लिए वे रोमांचित हैं। कुमार विश्वास ने कहा कि वे वामपंथ के मार्ग पर जा रही युवा पीढ़ी को राम पथ पर लाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

कुमार विश्वास ने हर की पैड़ी स्थित मालवीय द्वीप पर आयोजित राम कथा में कहा कि कथा केवल आध्यात्म के लिए नहीं बल्कि, तमाम पीढ़ियों में राम को जानने के लिए है। 'मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी' और रामचरित मानस के दोहा, सोरठा, छंद की सुमधुर ध्वनि के साथ कथा का आरंभ हुआ। जिसके बाद हर तरफ राममय वातावरण हो गया। सियावर रामचंद्र की जय की ध्वनि और गूंजते स्वर के साथ पहले दिन की कथा का आरंभ हुआ।

उन्होंने महामना पं मदन मोहन मालवीय के सकृत्य, सन्मार्ग और उनके विचारों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि धर्मशास्त्र कहता है कि पितृ परंपरा को संजोकर रखना ही वास्तविक धर्मार्थ है। उन्होंने आध्यात्म और उसके सन्मार्ग पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि धर्मशास्त्र कहता है कि पितृ परंपरा को संजोकर रखना ही वास्तविक धर्मार्थ है।

उन्होंने कहा कि कृपा वितरित करने वाली माता सौ पुत्रों को तारती हैं तो आज जगत का कल्याण कर रही हैं। यह सौभाग्य है कि उन्हें कथा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कहा कि माता पार्वती को भी शिव ने यहीं से कथा सुनाई और कलियुग का मर्म बताया। भगवान शिव को प्रणाम करते हुए कहा कि सामान्य विद्यारथी, सामान्य कवि को आज गंगा तट से कथा करने का सौभाग्य मिला यह उनके पूर्वजों के आशीर्वाद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+