Kotdwar में समुदाय विशेष की दुकान का नाम 'बाबा' रखने पर विवाद, मचा बवाल, जानिए हनुमान जी से क्या है कनेक्शन

Kotdwar Controversy उत्तराखंड में एक बार फिर समुदाय विशेष के खिलाफ नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कोटद्वार स्थित पटेल मार्ग की एक कपड़ों की दुकान का नाम बाबा रखने के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में युवक पटेल मार्ग स्थित एक कपड़ों की दुकान पर पहुंचकर दुकान का नाम 'बाबा' रखे जाने का विरोध करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दुकानदार को समुदाय विशेष को बाबा नाम इस्तेमाल करने को लेकर विरोध दर्ज करते हुए नजर आए।

Kotdwar controversy erupts naming shop belonging muslim community Baba its connection Hanumanji

दुकानदार का कहना है कि उनकी दुकान पिछले 30 वर्षों से इसी नाम से संचालित हो रही है। साथ ही उसने कहा कि यदि किसी भी समुदाय को इस नाम से आपत्ति है, तो वे बोर्ड हटाने के लिए तैयार हैं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच सड़क पर तीखी बहस हुई, जो बाद में हाथापाई में बदलने लगी। बाद में आसपास के लोगों ने आकर मामला शांत कराया। घटना को लेकर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने एक बुजुर्ग दुकानदार की दुकान के नाम पर आपत्ति जताई। संगठन के सदस्यों के नाम को लेकर आपत्ति जताते हुए मौके पर हंगामा किया और नाम बदलने की मांग की। इस दौरान दुकान के बाहर काफी देर तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन होता रहा।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इस घटनाक्रम का विरोध किया, बाद में आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराया। पुलिस तक भी मामला पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि माहौल को खराब नहीं किया जाने दिया जाएगा।स्थानीय लोगों ने बताया कि कोटद्वार में बाबा सिद्धबली का प्रसिद्ध मंदिर है।

हनुमान जी को तपस्वी यानी सिद्ध के रूप में पूजा जाता है। देश को कोने-कोने से श्रद्धालु सिद्धबली बाबा के दर्शन करने आते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि गुरु गोरखनाथ बाबा ने यहां ध्यान लगाया था। स्थानीय लोग इसी वजह से कई दुकानों के नाम बाबा के नाम पर रखते हैं। जो कि हिंदूवादी समुदाय के लोगों की आस्था का प्रतीक माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+