जानिए कौन है फेमस यूट्यूबर Sourav Joshi की दुल्हनिया अवंतिका भट्ट, हो गया फेस रिवील, कब है शादी
Sourav Joshi wife marriage: फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लंबे समय से सौरभ की शादी को लेकर सोशल मीडिया में भी चर्चा हो रही है। सौरभ व्लॉग्स के माध्यम से अपने नए घर और शादी को लेकर अपडेट करते आ रहे हैं।
सौरभ के चाहने वालों को लंबे समय से इस बात का भी का इंतजार था, कि वे इसका खुलासा करेंगे कि उनकी शादी किससे हो रही है। सौरभ की मंगेतर व्लॉग्स में मास्क के साथ ही नजर आती रहती थी। जिसको लेकर लंबे समय से सोशल मीडिया में सौरभ की होने वाली दुल्हनिया को लेकर चर्चा होती रही।

साथ ही कई नामों और चेहरों को सौरभ के साथ जोड़ा गया। अब शादी से पहले दोनों ने फेस रिवील कर दिया है। सौरभ के व्लॉग्स में बताया गया कि उनकी मंगेतर अवंतिका भट्ट हैं। खुद अवंतिका ने सामने आकर ये बात दर्शकों को बताई। दोनों ने जानकारी शेयर की कि वे दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं। इस वीडियो को 11 मिलयन लोग अब तक देख चुके हैं। अवंतिका भी कुमाऊं से हैं। जहां से सौरभ आते हैं।
सौरभ और अवंतिका के संगीत रस्म की वीडियो भी वायरल
दोनों के पिता पुराने दोस्त हैं और काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे। इस बीच सोशल मीडिया में सौरभ और अवंतिका के संगीत रस्म की वीडियो भी वायरल की जा रही है। हालांकि सौरभ ने अब तक ये जानकारी साझा नहीं की है कि उनकी शादी की डेट क्या है। बता दें कि सुरक्षा कारणों से सौरभ अपनी पूरी वेडिंग को अभी सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। उनकी शादी में परिवार और कुछ रिश्तेदार ही शामिल हो रहे हैं।
कौन हेैं सौरभ जोशी
सौरभ जोशी ने यूट्यूब पर काफी संघर्ष किया। कोविड के समय से सौरभ ने यूट्यूब पर अपने डेली व्लॉग्स के कटेंट डालना शुरू किया। फाइन आर्ट्स की पढ़ाई करने वाले सौरभ ने 2017 में अपना पहला चैनल "Sourav Joshi Arts" शुरू किया, जहां वो अपनी स्केचिंग और ड्राइंग के वीडियो डालते थे। इस चैनल से उन्हें सिल्वर प्ले बटन मिला। 2019 में सौरभ ने "Sourav Joshi Vlogs" शुरू किया। जिसमें वो अपने रोजमर्रा की जिंदगी, परिवार, ट्रैवल और गांव की व्लॉग्स बनाते हैं। आज सौरभ भारत के टॉप यूट्यूबर्स में गिने जाते हैं। उनके "Sourav Joshi Vlogs" चैनल पर 37.4 मिलयन सब्सक्राइबर हैं।












Click it and Unblock the Notifications