हेलीकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा करना है तो हो जाएं सावधान, साइबर अपराधियों ने फर्जीवाड़े के लिए ढूंढा नया तरीका

Kedarnath yatra helicopter service: केदारनाथ में हेली सर्विस के नाम पर श्रद्धालुओं को साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइटों, सोशल मीडिया पेजों एवं विज्ञापनों के माध्यम से ठगी का प्रयास करते हैं। एसटीएफ के अनुसार साइबर अपराधियों ने अब वेबसाइट की बजाय फेसबुक पर फर्जी पेज बनाकर एडवर्टाइजमेंट बूस्ट करके लोगों को ठगना शुरू किया है।

ऐसे में केदारनाथ हेली सर्विस का उपयोग करने वालों को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा में सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धम के लिए पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम पहुंचने में हेली सर्विस की अहम भूमिका है।

Kedarnath yatra want travel by helicopter careful cyber criminals found new way commit fraud

18 किमी पैदल यात्रा होने की वजह से हजारों श्रद्धालु केदारनाथ यात्रा को हेलीकॉप्टर से करते हैं। केदारनाथ में हेली सर्विस के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा भी हो रहा है। जिसमें
साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइटों, सोशल मीडिया पेजों एवं विज्ञापनों के माध्यम से ठगी का प्रयास करते हैं। जिसको रोकने के लिए एसटीएफ लगातार कोशिश में जुटी है।

DIG लॉ एंड ऑर्डर धीरेन्द्र गुंज्याल द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि Meta पर फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग से जुड़े नए पेज और विज्ञापनों को रोका जा सके। इसके अलावा Meta को बार-बार कानूनी नोटिस जारी कर रहे हैं, जिससे प्लेटफॉर्म को ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए बाध्य किया जा सके।

ऐसे मामलों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह द्वारा की जा रही है। उप निरीक्षक आशीष गुसाईं द्वारा प्रतिदिन संबंधित प्लेटफार्मों को डीआईजी कानून व्यवस्था के माध्यम से नोटिस प्रेषित किए जा रहे हैं। उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा गृह मंत्रालय (I4C), bank admins, टेलीफोन सेवा प्रदाता नंबर ब्लॉक करने के लिए एवं Meta के नोडल अधिकारी से निरंतर संपर्क में रहते हुए कंटेंट हटवाने की प्रक्रिया को गति दे रहे हैं।

समस्त कानूनी प्रक्रिया निरीक्षक देवेन्द्र नबियाल द्वारा सुनिश्चित की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि साइबर अपराधियों ने वेबसाइट की बजाय फेसबुक पर फर्जी पेज बनाकर एडवर्टाइजमेंट बूस्ट करके लोगों को ठगना शुरू किया है।

  • उत्तराखण्ड STF के प्रयासों से Google ने "केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग" से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कीवर्ड्स पर नियंत्रण लागू किया, जिससे फर्जी विज्ञापन दिखना काफी हद तक बंद हुआ।
  • अब इसी तरह का नीतिगत नियंत्रण Meta प्लेटफॉर्म (फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर लागू करने हेतु पत्राचार किया जा रहा है, ताकि फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग वाले फेसबुक पेज और विज्ञापनों को भी रोका जा सके।

IMP-

  • श्री केदारनाथ हेली सेवा हेतु केवल IRCTC ही अधिकृत बुकिंग पार्टनर है।
  • किसी भी फेसबुक विज्ञापन या फर्जी पेज से हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग करने से बचें।
  • यदि आपको किसी संदिग्ध लिंक, वेबसाइट या विज्ञापन की जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत STF Cyber Police Station mail ID- [email protected] पर साझा करें।
  • किसी भी प्रकार की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

वर्ष 2025 में अब तक की प्रमुख कार्रवाई-

  • 51 फर्जी वेबसाइटों / URL को ब्लॉक किया गया।
  • 111 मोबाइल नंबरों को ब्लॉक किया गया जो साइबर धोखाधड़ी में प्रयुक्त हो रहे थे।
  • 56 बैंक खातों को फ्रीज कराया गया।
  • 30 व्हाट्सएप नंबरों को रिपोर्ट कर ब्लॉक कराया गया।

वर्ष 2023 में 64 फर्जी वेबसाइटों को ब्लॉक कराया गया।
वर्ष 2024 में 18 फर्जी वेबसाइटों, 45 Facebook pages, 20 bank accounts को चिह्नित कर ब्लॉक किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+