kedarnath: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम तीरथ ने सबके स्वस्थ रहने की मांगी दुआ
kedarnath: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम तीरथ ने सबके स्वस्थ रहने की मांगी दुआ
केदारनाथ, 17 मई: विश्व प्रसिद्ध मंदिर केदारनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 5 बजे खोल दिए गए हैं। केदारनाथ धाम के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद आज खोले गए हैं। कपाट विधि विधान और पूजा अर्चना के बाद खुले हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच कपाट खुलने पर यहां तीर्थयात्री और स्थानीय लोगों की संख्या काफी कम दिखाई दी। मंदिर को 11 कुंतल फूलों से सजाया गया है। उत्तराखंड के पीआर विभाग ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि विधान से मंत्रोचारण के साथ सुबह पांच बजे खुल गए हैं। मंदिर के कपाट खुलने के पश्चात रावल भीमा शंकर लिंगम और मुख्य पुजारी बाघेश लिंगम ने स्वयंभू शिवलिंग को समाधि से जागृत किया तथा निर्वाण दर्शनों के पश्चात श्रृंगार और रूद्राभिषेक पूजाएं की गई हैं।
Recommended Video

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट किया, ''विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आज सोमवार को सुबह 5 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के बाद खोल दिए गए। मेष लग्न के शुभ संयोग पर मंदिर का कपाटोद्घाटन किया गया। मैं बाबा केदारनाथ से सभी को निरोगी रखने की प्रार्थना करता हूं।''
एक अन्य ट्वीट में सीएम तीरथ सिंह रावत ने लिखा, केदारनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) आदरणीय श्री भीमाशंकर लिंगम् जी की अगुवाई में तीर्थ पुरोहित सीमित संख्या में मंदिर में बाबा केदार की पूजा-अर्चना नियमित रूप से करेंगे। मेरा अनुरोध है कि महामारी के इस दौर में श्रद्धालु घर में रहकर ही पूजा-पाठ और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करें।
कोरोना काल में वर्चुअली होगी चारों धाम की यात्रा
कोरोना गाइडलाइन्स के तहत मुख्य द्वार खुलने के बाद आम भक्तों को मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। लेकिन उनके लिए ऑनलाइन 'दर्शन' की व्यवस्था की गई है। कोविड-19 महामारी में बढ़ोतरी को देखते हुए एहतियात बरती गई है।
बढ़ते महामारी के मद्देनजर देवस्थानम बोर्ड ने प्रसिद्ध 'चार धाम' यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया है, लेकिन बोर्ड ने एक आभासी 'यात्रा' के लिए आवश्यक तैयारी की है। जिसके बाद देशभर के लाखों श्रद्धालुओं को वर्चुअल माध्यम से बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के दर्शन करने में सुविधा होगी।
वहीं चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4.15 मिनट पर खोले जाएंगे। तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट भी आज खोले जाएंगे।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications