Kedarnath heli service 18 अप्रैल से होंगी टिकटों की बुकिंग, 1 से 7 मई के लिए खुलेंगे स्लॉट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए 1 से 7 मई तक की टिकटों की बुकिंग होगी। 18 अप्रैल को आईआरसीटीसी का बुकिंग पोर्टल 12 बजे खुलेगा। पहले चरण में 25 से 30 अप्रैल तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है।

Kedarnath heli service Booking of tickets will start from April 18, slots will open from May 1 to 7

केदारनाथ हेली सेवा के लिए 1 से 7 मई तक की टिकटों की बुकिंग अब 18 अप्रैल से शुरू होगी। आईआरसीटीसी का बुकिंग पोर्टल 12 बजे खुलेगा। पहले चरण में 25 से 30 अप्रैल तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है। इस बार हेली सेवा के लिए भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ही हेली सेवा की टिकट बुक
केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। हेली सेवा भी कपाट के खुलते ही शुरू हो जाएगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर ही हेली सेवा की टिकट बुक हो सकेंगे। 90 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी जबकि इमरजेंसी कोटे के तहत 10 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑफलाइन की जाएगी।

यात्रा का पंजीकरण कराना अनिवार्य

टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए इस बार बुकिंग सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए कई सख्त नियम बनाए गए हैं। हेली सेवा से पहले यात्री को चारधाम यात्रा का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बाद ही हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग होगी।

हेली सेवा में तीन-तीन घंटों के चार स्लाट

12 घंटे रोजाना संचालित होने वाली हेली सेवा में तीन-तीन घंटों के चार स्लाट बनाए गए हैं। जिसमें यात्रियों को उनके स्लाट के अनुसार ही सेवा मिलेगी। अगर यात्री किसी कारण से तय स्लाट के समय अंतराल में नहीं पहुंच पाता है, तो उसको अगले स्लाट का मौका उसी टिकट पर नहीं दिया जाएगा।

एक व्यक्ति अपनी आईडी से अधिकतम छह सीटों की बुकिंग कर सकेगा

टिकटों को रद भी नहीं किया जाएगा। एक बार में एक व्यक्ति अपनी आईडी से अधिकतम छह सीटों की बुकिंग कर सकेगा, जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्री एक बार में 12 सीट बुक कर सकेंगे। हेली सेवा का टिकट रद्द करने पर भुगतान भी ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा।

केदारनाथ के लिए तीन स्टेशन से हेली सर्विस

हेली सेवा रद्द होने पर यात्रियों को पूरा किराया वापस मौसम खराब होने या तकनीकी कारणों से हेली सेवा रद्द होने पर यात्रियों को पूरा किराया वापस किया जाएगा। केदारनाथ के लिए तीन स्टेशन से हेली सर्विस रहेगी। गुप्तकाशी, फाटा, सिरसी से केदारनाथ। गुप्तकाशी से 3870 एक तरफ और 7740 दोनों तरफ टिकट रहेगा। इसी तरह से 2750 और 5500 जबकि सिरसी से केदारनाथ 2749 और दोनों तरफ 5498 प्रति व्यक्ति टिकट होगा।

Recommended Video

    Kedarnath temple opening date: आ गया शुभ मुहूर्त, जानें कब खुलेंगे मंदिर के कपाट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+