Kedarnath Heli service: सावधान! केदारनाथ के लिए हेली सर्विस के टिकट जून तक बुक, अब न करें ये गलती
बाबा केदार के कपाट 10 मई को खुलने जा रहे हैं। जिसके बाद केदारनाथ की यात्रा शुरू हो जाएगी। केदारनाथ को लेकर हर बार की तरह यात्रियों में जबरदस्त उत्साह है।
इसके साथ ही हेली सेवा को लेकर भी लोगों में क्रेज है। जून तक हेली सेवा के टिकट भी बुक हो चुके हैं। ऐसे में अब साइबर फ्रॉड भी एक्टिव हो चुके हैं। जो लगातार लोगों को ठगने के प्रयास में जुटे हैं। लगातार इस तरह की शिकायतें भी पुलिस के पास आने लगी है।

केदारनाथ में हेली सेवा की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से होती है। इस बार टिकट जून तक के बुक हो गए हैं। ऐसे में लोग इधर उधर से टिकट के जुगाड़ में जुट गए हैं। जो कि साइबर ठग के निशाने पर आसानी से आ जाते हैं।
ऐसे में इंटरनेट पर केदारनाथ के लिए हेली सेवा प्रोवाइड कराने के नाम पर कई फर्जी वेबसाइट का संचालन होता है। इतना ही नहीं इस्टाग्राम और फेसबुक के अलावा कई अन्य सोशल साइट पर इस तरह की सर्विस दिलाने का दावा करने वाले कई नंबर और कंपनी दावा करने में जुटी हैं।
जिनसे बचने के लिए पुलिस भी लगातार अवेयर कर रही है। इन लोगों के झांसे में न आने की अपील कर रहे हैं। पिछले यात्रा सीजन में भी साइबर ठगों ने केदारनाथ हेली सर्विस के नाम पर सैकड़ों लोगों को ठगा।
पुलिस ने कई को गिरफ्तार भी किया। साथ ही इस तरह की 64 फर्जी वेबसाइट बंद कराई। इस बार भी पुलिस ऐसे फर्जीवाडे पर पहले से ही मॉनिटरिंग में जुट गई है।
इन बातों का रखें ध्यान
- हेली टिकट बुकिंग के लिए केवल आईआरसीटीसी को अधिकृत किया हुआ है।
- केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा बुकिंग की आधिकारिक साइट https://heliyatra.irctc.co.in है।
- यहां टिकट उपलब्ध हैं तो बुक कराएं।
- दूसरी किसी भी साइट पर टिकट बुक नहीं हो सकता है।
- हेली सेवा के नाम पर कोई झांसा देने की कोशिश करे तो पुलिस से संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications