Kedarnath dham: मशहूर ब्लाॅगर का प्रपोज और अंगूठी पहनाने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लोग जता रहे गुस्सा

केदारनाथ में एक बार फिर वीडियो वायरल होने से सोशल मीडिया में लोगों ने जमकर गुस्सा जाहिर किया है। वायरल वीडियो में युवती युवक को घुटने के बल बैठकर अंगूठी पहना रही है। वायरल वीडियो मशहूर व्लॉगर विशाखा का बताया जा रहा है।

केदारनाथ में एक बार फिर वीडियो वायरल होने से सोशल मीडिया में लोगों ने जमकर गुस्सा जाहिर किया है। वायरल वीडियो में एक युवती युवक को घुटने के बल बैठकर अंगूठी पहना रही है। वायरल वीडियो मशहूर व्लॉगर विशाखा का बताया जा रहा है।

Kedarnath dham video viral famous blogger Vishakha proposing wearing ring goes viral, people anger

व्लॉगर अपने प्रेमी के साथ मंदिर परिसर में खड़ी है। दोनों ने पीले रंग के कपड़े पहने हैं। दोनों पहले मंदिर के तरफ खड़े होते हैं। इसके बाद युवती किसी को इशारा कर अंगूठी मांगती है, इसके बाद युवती घुटने के बल बैठकर युवक को अंगूठी पहनाती है। इसके बाद दोनों एक दूसरे को गले लगाकर प्यार का इजहार करते हैं।

Recommended Video

    मशहूर ब्लाॅगर का प्रपोज और अंगूठी पहनाने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लोग जता रहे गुस्सा

    वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस तरह के वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं देकर नाराजगी जता रहे हैं। अधिकतर लोगों ने केदारनाथ धाम को पर्यटक स्थल न बनाने की बात की है। साथ ही इसकी मर्यादा बनाए रखने की बात की है। कुछ यूजर केदारनाथ धाम में मोबाइल प्रतिबंध करने की मांग कर रहे हैं। तो कुछ लोग इस पर पुलिस की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    लोगो का मानना है कि रील बनाने और सोशल मीडिया पर नंबर बढ़ाने के लिए लोग इस तरह की हरकत कर रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो को लेकर लोगों में जमकर गुस्सा है। बता दें कि इससे पहले केदारनाथ के गर्भ गृह में पैसे उड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+