Kedarnath dham: यात्रा के पंजीकरण के लिए फिर रोक, जानिए कब तक, हेली सर्विस खुला, मौसम का ये है हाल
केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर अब 15 मई तक रोक रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 15 तक नए पंजीकरण पर रोक रहेगी, जो यात्री पहले पंजीकरण कर चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे।

केदारनाथ धाम की यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर जरुरी है। यात्रा के लिए पंजीकरण पर अब 15 मई तक रोक रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 15 तक नए पंजीकरण पर रोक रहेगी लेकिन जो यात्री पहले पंजीकरण कर चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे। 13 मई तक केदारनाथ के लिए 1.45 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके है।
13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग शुरू
केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। आईआरसीटीसी का पोर्टल ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए दोपहर 12 बजे खुला। केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग अब प्रतिदिन के आधार पर की जा रही है। हेली सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। दूसरी कोई भी वेबसाइट केदारनाथ धाम के लिए टिकट बुक नहीं कर रहे हैं।
दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा पांच लाख पार
चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। 22 अप्रैल से 7 मई तक 505286 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 1.75 लाख, बदरीनाथ में 1,18,116, गंगोत्री में 1.13 लाख, यमुनोत्री मंदिर में एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
9 मई तक प्रदेश में बारिश की संभावना
उत्तराखंड में सोमवार को मौसम साफ तो हुआ लेकिन आगे अभी मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 मई तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नौ मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications