Kedarnath Dham के कपाट बंद होने की तिथि का ऐलान, जानिए केदारनाथ, मदमहेश्वर और तुंगनाथ के कपाट कब बंद होंगे
Kedarnath Dham द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर्व पर 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। 25 अक्टूबर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। जहां 6 महिनें तक बाबा केदार के दर्शन होंगे।
केदारनाथ धाम के कपाट 23अक्टूबर बृहस्पतिवार को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः 08:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद इसी दिन बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली पहले पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भैयादूज गुरुवार 23 अक्टूबर को कपाट बंद के बाद बाबा केदार की पंचमुखी देव डोली प्रथम पड़ाव रामपुर रात्रि विश्राम को पहुंचंगी। शुक्रवार 24 अक्टूबर रामपुर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी और शनिवार 25 अक्टूबर गुप्तकाशी से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी।
वहीं द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट मंगलवार 18 नवंबर को प्रातः शुभमुहूर्त में बंद हो जायेंगे।श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में रावल गद्दी को साक्षी मानकर वेदपाठी आचार्यों की उपस्थिति में द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि तय की गयी। पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी वेदपाठी विश्व मोहन जमलोकी, प्रभारी दीपक पंवार, प्रेम सिंह रावत, सहित पंचगाई हकहकूकधारी मौजूद रहे।
कपाट बंद होने के बाद मद्महेश्वर की देवडोली 18 नवंबर को प्रथम पड़ाव गौंडार को पहुंचेगी दूसरे दिन 19 नवंबर को राकेश्वर मंदिर तीसरे दिन 20 नवंबर को गिरिया और चौथे दिन शुक्रवार 21 नवंबर को पंच केदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी इसी दिन मुख्य रूप से मद्महेश्वर मेला भी आयोजित होगा।
तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए गुरूवार 6 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर बंद होंगे। कार्यक्रम अनुसार कपाट बंद होने के बाद 6 नवंबर श्री तुंगनाथ जी की विग्रह डोली प्रथम पड़ाव चौपता 7 नवंबर दूसरे दिन भनकुन शनिवार 8 नवंबर तीसरे दिन गद्दी स्थल मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ पहुंचेगी।
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद पंचमुखी डोली प्रस्थान कार्यक्रम सहित मदमहेश्वर, तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि भी तय हो गई है। द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल को 18 नवंबर को बंद होंगे मद्महेश्वर मुख्य मेला 21 नवंबर आयोजित होगा। तृतीय केदारनाथ तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 6 नवंबर को बंद होंगे।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications