Kedarnath dham: यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, 27 तक पंजीकरण फुल, कल से हेली टिकट होंगे बुक
केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। बाबा केदार के कपाट 25 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। जबकि 27 अप्रैल तक के पंजीकरण फुल हो गए हैं।

केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। बाबा केदार के कपाट 25 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। जबकि 27 अप्रैल तक के पंजीकरण फुल हो गए हैं। अब तक केदारनाथ धाम के लिए 3 लाख 70 हजार से ज्यादा यात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रुद्रप्रयाग प्रशासन ने कपाट खुलने से पहले तैयारियां पूरी करने में जुटी है। कल यानि आठ अप्रैल से हेली सर्विस की बुकिंग भी शुरू होने जा रही है।
केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे
चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे। जिसको लेकर यात्रियों में सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्यटन विभाग की और से 21 फरवरी को पंजीकरण खोला गया था। जिसमें उत्तराखंड से बाहर के लोगों को यात्रा में आने से पहले रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। 25 से 27 अप्रैल तक के लिए रजिस्ट्रेशन फुल हो गए हैं।
पंजीकरण करने वाले यात्रियों को अब 27 अप्रैल के बाद की तारीख
पंजीकरण करने वाले यात्रियों को अब 27 अप्रैल के बाद की तारीख मिल रही है। इस बार केदारनाथ यात्रा में भक्तों को धाम का गर्भगृह स्वर्णमंडित नजारा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही इस बार वीआईपी दर्शन के लिए भी 300 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा कल आठ अप्रैल 12 बजे से हेली सर्विस की बुकिंग शुरू हो रही है। जिसमें बिना रजिस्ट्रेशन के टिकट बुकिंग नहीं होगी। केदारनाथ में यात्रियों को सबसे ज्यादा हेली सर्विस का इंतजार रहता है। हेली सेवा के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर ही टिकट बुक हो सकेंगे। टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए इस बार बुकिंग सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए कई सख्त नियम बनाए गए हैं।
हेली सेवा से पहले यात्री को पंजीकरण कराना अनिवार्य
हेली सेवा से पहले यात्री को चारधाम यात्रा का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बाद ही हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग होगी। एक बार में एक व्यक्ति अपनी आईडी से अधिकतम छह सीटों की बुकिंग कर सकेगा, जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्री एक बार में 12 सीट बुक कर सकेंगे।बिना टिकट के किसी हेलीपैड में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
केदारनाथ के लिए तीन स्टेशन
हेलीपैड के प्रवेश स्थान पर टिकट में क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद ही यात्री को जाने की अनुमति होगी। केदारनाथ के लिए तीन स्टेशन से हेली सर्विस रहेगी। गुप्तकाशी, फाटा, सिरसी से केदारनाथ। गुप्तकाशी से 3870 एक तरफ और 7740 दोनों तरफ टिकट रहेगा। इसी तरह से 2750 और 5500 जबकि सिरसी से केदारनाथ 2749 और दोनों तरफ 5498 प्रति व्यक्ति टिकट होगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications