Kedarnath Dham के कपाट शीतकाल के लिए बंद, बाबा की पंचमुखी डोली रवाना, CM धामी समेत हजारों श्रद्धालु बने साक्षी
KEDARNATH NEWS: केदारनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया विशेष पूजाओं के साथ सुबह चार बजे से शुरू हो गई थी।
बाबा की पंचमुखी डोली केदारनाथ से रवाना हो गई है। आज रात्रि प्रवास के लिए अपने पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी।डोली का प्रथम पड़ाव रामपुर मेें रहेगा। कल डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी, दिनांक 25 अक्टूबर को डोली अपने गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ पहुंचेगी।

बुधवार को केदारनाथ भगवान की चल विग्रह पंचमुखी डोली को मंदिर के सभामंडप में विराजमान कर दिया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विधायक आशा नोटियाल, जिलाधिकारी प्रतीक जैन, एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे सहित हज़ारों श्रद्धालु ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
इस वर्ष केदारनाथ यात्रा के दौरान 17.39 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। बुधवार को भी पांच हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे। कपाट बंद होने से एक दिन पहले कई वीआईपी केदारनाथ पहुंचे। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बुधवार को परिवार संग बाबा केदार के दर्शन किए।
सांसद ने मंदिर के कपाट बंद होने पर की जाने वाली व्यवस्थाएं भी देखीं। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे भी परिवार के साथ केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने केदारनाथ का अभिषेक कर पूजा अर्चना की, बाद में पुर्ननिर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। इस दौरान डीएम पुनीत जैन समेत सभी आलाअधिकारी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications