पीएम के केदारनाथ दौरे से पहले आप के सीएम फेस कर्नल कोठियाल पहुंचे बाबा के धाम
देहरादून, 03 नवंबर: 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड आ रहे है। यहां वो बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के सीएम फेस कर्नल अजय कोठियाल केदारनाथ पहुंचे। कर्नल कोठियाल ने इस दौरान तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की। साथ ही, देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर जारी तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन अपना समर्थन भी दिया।

अपने दौरे के दौरान कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलने की कोशिश की। लेकिन दोनों नेताओं की मुलाकात नहीं हो सकी। इस दौरान कोठियाल ने बोलते हुए कहा कि देवस्थानम बोर्ड बनाने की कोई आवश्यकता नहीं थी। पता नहीं देवस्थानम बोर्ड बनाने की सोच किसके दिमाग में आईं। कितने समय से चीजे अच्छी चल रही थी, लेकिन देवस्थानम बोर्ड बनने के बाद पंडा समाज के लोगों को पूछा नहीं गया। जिसकी वजह से आंदोलन शुरू हो गया।
कोठियाल ने कहा कि पंडा समाज और तीर्थ पुरोहित जो श्रद्धालुओं को भगवान से मिलने का काम करते थे। अब स्थिति यह आ गई ये लोग खून से चिट्ठियां लिखकर पीएम ऑफिस भेज रहे है। कहा कि देवस्थानम बोर्ड की वजह से लोगों के रोजगार खत्म हो गए है। उन्होंने कहा कि चुनावों को देखते हुए धामी सरकार ने एक कमेटी बैठाई है। कमेटी का फैसला 30 अक्टूबर तक आना था। लेकिन कमेटी में कुछ नहीं हुआ। जिसके बाद एक बार फिर पंडा समाज आंदोलन रत है। कोठियाल ने बताया कि आज पूरे 70 विधानसभाओं में आप कार्यकर्ता देवस्थानम बोर्ड को भंग करने को लेकर प्रदर्शन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications