kedarnath: डीजीसीए ने शुरू की जांच, हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से वित्त नियंत्रक की हुई थी मौत
केदारनाथ में 23 अप्रैल को हुए हादसे में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन अभिकरण (यूकाडा) के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत के मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने जांच शुरू कर दी है।

केदारनाथ यात्रा से पहले 23 अप्रैल को हुए हादसे में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन अभिकरण (यूकाडा) के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत के मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने जांच शुरू कर दी है।
बीते 23 अप्रैल को केदारनाथ पहुंचे थे यूकाडा के वित्त नियंत्रण अमित सैनी
बीते 23 अप्रैल रविवार को यूकाडा के वित्त नियंत्रण अमित सैनी, अधिकारियों के साथ केदारनाथ के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। लौटते वक्त हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से सैनी की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद हेली सर्विस कंपनी पर सवाल उठाए गए और जांच के आदेश दिए गए थे। केस्ट्रल कंपनी के हेलीकॉप्टर के पिछले टेल रोटर पंखे की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत हो गई थी।
तकनीकी टीम कर रही हादसे के कारणों की जांच
इसके बाद कंपनी के हवाई सेवा भी रद्द कर दी गई थी। साथ ही एक टीम ने मौक का भी निरीक्षण कर घटनास्थल की जांच की थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि हेलिपैड पर सबसे पहले सीईओ हेलिकॉप्टर में बैठे। वित्त नियंत्रक अमित सैनी हेलीकॉप्टर के पीछे की ओर से दूसरे दरवाजे की ओर जाने लगे और वह वह टेल रोटर पंखे की चपेट में आ गए। इस बीच मौजूद लोग उन्हें रोकने के लिए चिल्लाए भी, लेकिन हेलिकाप्टर की आवाज के कारण उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया। वह हादसे के शिकार हो गए। हेलीपैड पर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करने के बाद यह हादसा हुआ। डीजीसीए की तकनीकी टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है।









Click it and Unblock the Notifications