Kedarnath उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 5 मंत्रिमंडल के सदस्यों को उतारा, दी ये बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी दलों की तैयारियां शुरू हो गई है। भाजपा ने केदारनाथ उप चुनाव के लिए विधानसभा प्रभारी और संयोजक की नियु​क्ति कर दी है। खास बात ये है कि भाजपा ने 5 कै​बिनेट मंत्रियों को उपचुनाव के लिए जिम्मेदारी तय कर दी है।

ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये उपचुनाव भाजपा के लिए कितना अहम है। भाजपा ने आगामी केदारनाथ उप चुनाव को लेकर विधानसभा प्रभारी, संयोजक और समन्वयक सहित मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर आगामी केदारनाथ विधानसभा चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्रियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Kedarnath by-electionTo win BJP fielded four cabinet members gave big responsibility

जिसमें विधानसभा प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधानसभा संयोजक रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, विधानसभा सह संयोजक के रूप में सरकार में दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट एवं विधानसभा समन्वयक के रूप में राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी गुप्तकाशी मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ रघुवीर सिंह बिष्ट, ऊखीमठ मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ गजपाल बर्थपाल, अगस्तमुनि मंडल में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ वाचस्पति सेमवाल, अगस्तमुनि ग्रामीण मंडल में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ विजय कपरवाण एवं सतेराखाल मंडल में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ विक्रम कंडारी को जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि बदरीनाथ सीट पर मिली उपचुनाव में हार के बाद भाजपा के लिए केदारनाथ सीट उपचुनाव को जीतने की चुनौती है। इसके लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। बीते दिनों संगठन की बैठक में भी केदारनाथ सीट की जीत के लिए रणनीति तैयार की गई। भाजपा के लिए इस समय ये चुनाव जीतना बड़ा लक्ष्य माना जा रहा है। इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद खाली हुई सीट को भाजपा हर हाल में अपने पाले में ही रखने की कोशिश करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+