Kedarnath by election result 2024: कौन जीत रहा, शुरूआती रूझानों में निर्दलीय ने चौंकाया, जानिए कैसे

Kedarnath by election result 2024: केदारनाथ सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। शुरूआती रूझान काफी चौंकाने वाले हैं। अब तक तीन राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। जिसमें भाजपा आगे चल रही है। जबकि दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और निर्दलीय में काफी कड़ा मुकाबला चल रहा है।

भाजपा से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत और निर्दलीय त्रिभुवन चौहान में ही मुकाबला देखने को मिल रहा है। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कुल 58.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। केदारनाथ विधानसभा में वोटरों की संख्या 90,875 है. जिनमें 45,956 महिला वोटर और 44,919 पुरुष वोटर हैं।

Kedarnath by election result 2024 Who is winning bjp congress independent surprised trends know how

बता दें कि भाजपा की दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। जिसमें 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। केदारनाथ सीट पर अब तक हुए 5 बार के विधानसभा चुनावों में तीन बार भाजपा तो दो बार कांग्रेस ने विजय हासिल की है। ऐसे में छठवां चुनाव कौन जीतता है। इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।

माना जा रहा है कि 12 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी। इस सीट को जीतना भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। जो कि 2027 के चुनाव के लिए राह आसान कर सकता है। इसके साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से भी जनता का रूझान सामने आना तय है।

केदारनाथ सीट को भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। अयोध्या, बदरीनाथ सीटों पर भाजपा की हार के बाद कांग्रेस केदारनाथ सीट जीतकर एक संदेश देने की कोशिश में है। जिससे पूरे देश में सनातन को लेकर चल रही सियासत पर जबाव दिया जा चुके हैं। हालांकि भाजपा केदारनाथ सीट को हर हाल में जीतकर विपक्ष को करारा जबाव देना चाहेगी।

तीसरा राउंड

  • भाजपा - 4821
  • कांग्रेस - 3231
  • त्रिभुवन (निर्दलीय) - 2755

बीजेपी - 1590 से आगे

दूसरे राउंड

  • भाजपा - 3286
  • कांग्रेस - 2281
  • त्रिभुवन - 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+