Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केदारनाथ उपचुनाव निपटते ही भाजपा ने निकाय चुनावों को लेकर शुरू की तैयारी,जानिए क्या है प्लानिंग

केदारनाथ उपचुनाव निपटते ही भाजपा ने अब निकाय चुनावों पर फोकस करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने नगरपालिका, निगमों के संभावित प्रत्याशियों पर संगठन स्तर पर विचार विमर्श किया। गया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रथम चरण में सभी जिला संगठनों से साथ अलग अलग चर्चा की गई।

अगले चरण में पर्यवेक्षकों एवं जमीनी सर्वे के आधार पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सभी निकायों एवं निगमों को एकतरफा जीतने की दृष्टि से हम तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं।

Kedarnath by-election is over BJP starts preparations for civic elections know what is the planning

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार द्वारा सभी जिला इकाईयों से निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें पार्टी के सभी 19 सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री समेत संबंधित जनपद के पार्टी विधायकों ने जिलेवार प्रतिभाग किया।

जिसमें प्रदेश नेतृत्व ने उनसे अपने अपने जनपद के अंतर्गत आने वाली नगरपालिकाओं एवं निगमों को लेकर चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही सभी सामाजिक, क्षेत्र एवं वर्गों को देखते हुए सक्रिय इच्छुक प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा, पार्टी सभी निकायों एवं निगमों की जीतने की दृष्टि से अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। आज हमने जनपदवार स्थानीय राजनैतिक और सामाजिक समीकरणों पर फीड बैक लिया और चुनाव की दृष्टि से बेहतर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। अब आगे निकाय चुनाव की घोषणा के साथ, सभी जगह पार्टी पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे जो स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनता और इच्छुक प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार करेंगे।

वहीं पार्टी प्रत्याशियों के चयन में सहायता हेतु जमीनी सर्वे भी कराएगी। तीनों तरीके के समन्वय से सामने आए नामों का पैनल तैयार किया जायेगा। जिसे प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड के माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा, जिनके द्वारा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि विगत निकाय चुनावों में कुछ सीटों पर जो कर कसर रह गई थी, भाजपा इस बार सौ फीसदी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+