Kashipur किसान आत्महत्या केस, सुखवंत सिंह के भाई से सीएम धामी ने की फोन पर बात, जानिए क्या कहा

Kashipur Farmer Death Case Update मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के किसान स्व. सुखवंत सिंह की मृत्यु के मामले में परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि इस मामले की जांच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ है और इस दुखद घटना के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

Kashipur Farmer Death Case Update CM pushkar Dhami spoke Sukhwant Singh brother phone what he said

मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुखवंत सिंह के पिता एवं अन्य परिजनों की मौजूदगी में उनके भाई के साथ दूरभाष पर वार्ता कर कहा कि इस दुखद घटना की भरपाई तो संभव नहीं है, लेकिन सरकार इस मामले में दोषी लोगों को कानूनी रूप से सख्त से सख्त सजा दिलवाने हेतु प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल उच्चाधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही कुमांऊॅ कमिश्नर को मजिस्टीरियल जांच करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार को हर कीमत पर परिवार को इंसाफ का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई भी घटना होने पर सरकार ने तत्परता एवं प्रतिबद्धता से कार्रवाई सुनिश्चित पीड़ितों के न्याय दिलाने का काम किया है। मुख्यसमंत्री ने कहा कि वह जल्दी पीड़ित परिवार से भी मिलेंगे।

ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी किसान के हल्द्वानी में आत्महत्या करने के मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर से लेते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को जांच सौंपी गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के सभी तथ्यों व परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके।

ऊधमसिंह नगर के आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह (40) ने गौलापार स्थित होटल में शनिवार रात करीब ढाई बजे अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उस समय होटल में मृतक की पत्नी और बेटा भी मौजूद था। जिसमें अभी तक प्रॉपर्टी विवाद की बात सामने आई है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+