कांवड़ यात्रा में दिखा शिवभक्ति-मां प्रेम का अटूट संबंध, एक पर बूढ़ी मां तो दूसरे पर गंगाजल लेकर निकला राम
Haridwar Kanwar Yatra 2023: सावन का महीना शुरू होने के साथ अब कांवड़ियों का जत्था भी कांवड़ लेकर दिखने लगा है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए यूपी-उत्तराखंड पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस बीच हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान एक युवक अपनी बूढ़ी मां को लेकर कांवड़ यात्रा पर निकला है।
हरिद्वार में कांवड़ लेकर निकले युवक ने एक कंधे पर अपनी बुजुर्ग मां और दूसरे कंधे पर गंगा जल उठाया हुआ है। कांवड़ यात्रा करने वाले युवक का नाम राम कुमार है, जिसने बताया कि मुझे भगवान ये करने की शक्ति दे रहे हैं। यात्रा करीब 150 किमी की है। मैं पूरी यात्रा इन्हें कंधे पर लेकर करूंगा।

एक तरफ हरिद्वार कांवड़ियों के जयकारों से गूंज रहा है तो दूसरी तरफ युवक राम कुमार की चर्चा भी हो रही है। वैसे तो हर साल कुछ ना कुछ आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है, लेकिन इस बार भी सावन के पहले ही दिन दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है।
राम कुमार को देखकर हर कोई भक्तिमय है। हरिद्वार से कांवड़ यात्रा लेकर निकला युवक अपनी बूढ़ी मां को कंधे पर लेकर चल रहा है।
150 किलोमीटर की यात्रा
Recommended Video
कलयुग के श्रवण कुमार बने राम कुमार को देख हर कोई हैरान है। मां को लेकर यात्रा पर निकला युवक ने अपनी कांवड़ के एक छोर पर अपनी बूढ़ी मां को बैठाया हुआ है और दूसरे कंधे पर गंगा जल लेकर यात्रा कर रहा है। राम कुमार ने बताया कि उसे करीब 150 किलोमीटर का सफर तय करना है।
'भगवान दे रहे शक्ति'
वहीं जब शिवभक्त रामकुमार से इसके पीछे की प्रेरणा के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे भगवान ये करने की शक्ति दे रहे हैं। मैं पूरी यात्रा इन्हें कंधे पर लेकर करूंगा। रामकुमार की भक्ति और मां के प्रति प्रेम देखकर हर कोई उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications