Joshimath sinking: भू-धंसाव वाली जगहों पर पहुंचे सीएम धामी, प्रभावितों से मिलकर कही ये बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम धामी ने मौके पर जाकर प्रभावितों से बातचीत की और स्थलीय निरीक्षण भी किया। सीएम ने प्रभावितों को भरोसा दिलाया।

Joshimath sinking landslide CM pushkar Dhami arrives to inspect town meet families

जोशीमठ के हालात का जायजा लेने और स्थलीय निरीक्षण के लिए आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम धामी ने मौके पर जाकर प्रभावितों से बातचीत की और स्थलीय निरीक्षण भी किया। सीएम ने प्रभावितों को भरोसा दिलाया कि उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने अधिकारियों से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले शुक्रवार को उच्च अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग कर जरुरी कदम उठाने को कहा गया है।

561 मकान चिह्रित, अब तक 38 परिवारों को शिफ्ट किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ भू-धंसाव के कारण अति संवेदनशील (डेंजर जोन) वाले क्षेत्रों में बने भवनों को तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका के सर्वे में 561 मकानों को चिह्रित किया गया है। अब तक 38 परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है। सीएम ने इन सभी परिवारों का ध्यान रखने और जरुरी सुविधाओं का इंतजाम करने को कहा है। इससे पहले सीएम ने हाईलेवल मीटिंग में भी सीएम ने अधिकारियों को दो तरह की प्लानिंग करने को कहा है। साथ ही लोगों के पुर्नवास और समस्याओं पर फोकस करने को कहा है।

Recommended Video

    Joshimath Landslide से हालात बेकाबू, इसके लिए सरकार कितनी जिम्मेदार ? | वनइंडिया हिंदी *News

    14 सदस्यीय समिति के सदस्यों से हालातों की जानकारी ली

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी जोशीमठ भू धसांव से क्षति आकलन तथा स्थानीय लोगों से वार्ता के लिए जोशीमठ पहुंची 14 सदस्यीय समिति के सदस्यों से हालातों की जानकारी ली और कहा कि लोगों को किस तरह त्वरित लाभ पहुंचाया जाये इसके लिए समिति की रिपोर्ट पर अमल किया जायेगा। भट्ट ने कहा कि संगठन स्तर पर भी भूमि धंसाव वाले स्थल पर पूरी नजर है और लोगों से संवाद कायम है। संगठन की रिपोर्ट मे जरूरी सुझावों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ साझा किया जायेगा और राहत कार्यो मे जुटी एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जायेगा। भट्ट ने कहा कि सरकार सभी वैज्ञानिक सर्वेक्षण व श्रेष्ठ तकनीकी उपायों से समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में जुटी है । उन्होंने कहा, स्थानीय निवासियों की तकलीफों को लेकर राज्य व केंद्र सरकार पूरी तरह संजीदा है और प्रधानमंत्री कार्यालय पल की पल की अपडेट ले रहा है।

    सभी आपातकालीन उपाय लिए जा रहे हैं

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सभी आपातकालीन उपाय लिए जा रहे हैं। बीआरओ के अन्तर्गत निर्मित हेलंग वाई पास निर्माण कार्य, एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के अन्तर्गत निर्माण कार्य एवं नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत निर्माण कार्यो पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के साथ जोशीमठ-औली रोपवे का संचालन बंद किया गया है। प्रभावित परिवारों को शिफ्ट करने हेतु एनटीपीसी व एचसीसी 2-2 हजार प्री-फेब्रिकेटेड भवन तैयार कर रही है। नगरपालिका, ब्लाक, बीकेटीसी गेस्ट हाउस, जीआईसी, गुरुद्वारा, इंटर कालेज, आईटीआई तपोवन सहित अन्य सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्था की गई है। इन राहत शिविरों में बिजली, पानी, भोजन, शौचालय एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। बता दें कि भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में 14 सदस्य समिति ने जोशीमठ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। समिति ने भू धसांव से प्रभावित 5 वार्डो में हुए नुकसान का अवलोकन कर सभी पक्षों से बात की और राहत शिविरों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+