Jobs in uttarakhand: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की यहां खुली भर्ती,हजारों में मिलेगा वेतन,ऐसे करें आवेदन

Jobs in uttarakhand: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने सीएसएसडी तकनीशियन के पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। जिसमें विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी, 2025 शाम 5 बजे तक है। इसमें कुल 79 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Jobs in Uttarakhand recruitment for government jobs youth salary thousands apply like this

इसमें सामान्य के लिए 43, ईडब्ल्यूएस के लिए 7 पद, ओबीसी के लिए 11 पद, एससी के लिए 15 और एसटी के लिए 3 पद शामिल है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए।

इसके अवाला, सीएसएसडी या ओटी में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। उत्तराखंड में सीएसएसडी तकनीशियन के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं वह वेबसाइट https://ukmssb.org/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इसके अवाला, सीएसएसडी या ओटी में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आरक्षित उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट लागू है।

आवेदन शुल्क

  • आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है।
  • फीस का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से करना होगा।

ऐसे होगा चयन

  • तकनीशियन के पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा।
  • इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी।
  • इसके पास दस्तावेज सत्यापन के दौर से गुजरना होगा।
  • अंत में उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण होगा।

वेतन
उत्तराखंड में सीएसएसडी तकनीशियन के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

वेबसाइट पर जा करें आवेदन- https://ukmssb.org/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+